Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
अगर आपके पैर में है यह रेखा तो आप जल्द बन सकते हैं करोड़पति
हमारे हाथों की रेखाएं हमारे बारे में बहुत कुछ बताती हैं। कहा जाता है कि हमारे हाथों की रेखा में हमारे भूत और भविष्य के कई राज छुपे होते हैं। हालांकि हमारे पैरों की रेखाएं भी हमारा भविष्य बताती हैं।

समुद्रशास्त्र में पैरों के तलवे की रेखाएं पढ़ कर भविष्य के बारे में बताया जाता है। अगर आप भी पैरों की रेखाओं के जरिए अपने भविष्य के राज जानना चाहते हैं तो यह खबर आपकी मदद कर सकती है।

प्रेम विवाह
- अगर पैरों की तर्जनी उंगली में एक खड़ी रेखा हो तो विवाह जल्दी होता है और जीवनसाथी से अधिक प्रेम भी मिलता है।

पैर में सांप या चूहां
जिस महिला के पैर में सांप या चूहे के आकार की रेखा होती है उसका जीवन कष्टदायी होता है, साथ ही समय समय पर उसे धन हानि भी होती है।

मिलती है धन संपति
- अगर पैरों के मध्य से एक रेखा मध्यम उंगली तक जाए तो व्यक्ति को जीवन में सब सुख मिलते हैं। इसमें धन-संपत्ति व औलाद सुख भी शामिल है।

माला या चिंह
पैरों में दाएं ओर का घुमा हुआ चक्र का चिह्न हो व माला अंकुश आदि चिह्न हो तो व्यक्ति को राजसुख प्राप्त होता है।

पैरों में शंख या मछली
पैर में शंख, चक्र, मछली का निशान हो तो व्यक्ति मंत्री पद व चल-अचल संपत्ति प्राप्त करता है।

स्वास्तिक
जिस व्यक्ति के पैर में ध्वज, छत्र, चक्र, स्वास्तिक, पद्म आदि चिह्न हो वह सम्राट होता है।

बनता है प्रधानमंत्री
अगर पैर में हाथी, घोड़ा, तोमर, पर्वत, अंकुश, स्तंभ, कुंडल, बिल्व, रथ या पैदी जैसे एक या अनेक चिह्न हों तो व्यक्ति प्रतिष्ठित उच्चाधिकारी या प्रधानमंत्री बनता है।

जानवरों की आकृति
पैरों में कुकुर, सियार, भैंसा, उल्लू या कौए जैसी आकृति होना अच्छा नहीं माना जाता। ऐसी आकृतियां होने पर इंसान का जीवन दुखों से घिरा रहता है।

सूर्य या चंद्रमा
पैर में सूर्य, चन्द्र, नक्षत्र, पृथ्वी, चक्र, चामर, व्यंजन, तोरन, सिंह, छात्र, स्वस्तिक, पूर्ण, कुंभ, मकर, हंस, अंकुश, पद्म जैसे एक या एक से ज्यादा चिह्न हों तो व्यक्ति सौभाग्य, ऐश्वर्य, संपत्ति और जीवन के तमाम सुख प्राप्त करता है।

मुलायम तलवे
अगर आपके पैरों के तलवे नैचुरली मुलायम हैं तो आपका भविष्य उज्ज्वल है। ऐसे लोगों को जीवन में तमाम सुख बड़ी आसानी से मिल जाते हैं।

काले तलवे
अगर पैरों के तलवे काले हों तो धन की कमी रहती है साथ ही बीमारियां भी घेरे रहती हैं।



Click it and Unblock the Notifications