Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
हथेली पर है अगर ऐसी रेखाएं तो पूरा होगा सरकारी नौकरी का सपना
हर व्यक्ति की कुछ इच्छाएं होती है, हर कोई सफल होना चाहता है, कुछ बनना चाहता है। ऐसे में कड़ी मेहनत से हम अपनी जिंदगी बदल सकते हैं। केवल भाग्य के भरोसे बैठने से कुछ हासिल नहीं होता है। जिंदगी आगे बढ़ने का हर किसी को एक न एक मौका जरूर देती है। हमें जरूरत होती है तो उस मौके को समझने की और उसका का फायदा उठाने की। कहते हैं हमारे हाथों की लकीरें हमारे बारे में बहुत कुछ बताती हैं। हाथों की लकीरों से आप अपने जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी जैसे वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार, आर्थिक जीवन आदि के बारे में जान सकते हैं।
स्तों अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं और अपर इस बात को लेकर परेशान है कि आपको मनचाही नौकरी मिलेगी या नहीं तो आपके सवालों के जवाब यहां आपको हम देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपके हाथों में सरकारी नौकरी वाली लकीर है या नहीं।

हस्त रेखा शास्त्र
हस्त रेखा शास्त्र में किसी भी व्यक्ति के हाथों कि रेखाओं को पढ़कर उसके स्वभाव, सफलता, असफलता, विवाह, नौकरी, पैसे आदि से जुड़ी सारी बातें जान सकते हैं। इसके अलावा यदि आपकी किस्मत में राज योग है तो वह भी आपके हाथों की रेखाओं से पता लगाया जा सकता है।

त्रिशूल का निशान होना होता है बेहद शुभ
यदि किसी भी व्यक्ति के हाथों में सूर्य रेखा पर त्रिशूल बना होता है तो उन्हें सरकारी नौकरी मिलती है और वे अपने क्षेत्र में खूब तरक्की करते हैं। ऐसे लोगों को उच्च पद की प्राप्ति होती है। इसके अलावा यदि हृदय रेखा के सिरे पर गुरु पर्वत के पास त्रिशूल का निशान है तो ऐसे व्यक्ति का समाज में खूब नाम होता है।

बृहस्पति पर्वत पर खड़ी रेखाएं
यदि आपके हाथ में बृहस्पति पर्वत पर खड़ी रेखाएं है तो आपको सरकारी नौकरी जरूर मिलेगी। आपको कोई बड़ा पद मिलेगा और आपकी तरक्की भी होती रहेगी।

उभरे हुए सूर्य और गुरु पर्वत
जिन लोगों की हथेली पर सूर्य और गुरु पर्वत दोनों ही उभरे हुए होते हैं ऐसे लोगों के भाग्य में सरकारी नौकरी का योग होता है। एक बार नौकरी लगने पर यह कभी पीछे नहीं मुड़ते। सफलता इनके कदम चूमती है।
अगर आपके हाथ में धनुष, चक्र, माला, वज्र, रथ, आसन या चतुष्कोण है तो पैसों के मामले में आप बहुत ही भाग्यशाली रहेंगे। मां लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी और आपको पैसों की कमी कभी नहीं होगी।



Click it and Unblock the Notifications
