Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
हाथों की ये लकीरें करती हैं लव अफेयर की तरफ इशारा
हाथों की कुछ लकीरें ऐसी होती हैं जो व्यक्ति के लव अफेयर के बारे में बता सकती हैं। हथेली पर लकीरों की ये स्थिति पूरे जीवन में होने वाले आपके लव अफेयर की जानकारी दे सकते हैं।
शादी की रेखा या फिर लव लाइन सबसे छोटी उंगली के निचले हिस्से में क्षैतिज (हॉरिजॉन्टल) रूप में होती है और इसका छोटा बड़ा आकार आपके जीवन को कई रूप में प्रभावित करता है।

इस लेख के ज़रिए आप व्यक्ति के प्रेम प्रसंगों के बारे में जान सकते हैं। इस आर्टिकल को पढ़िए और लव लाइन जिसे हृदय रेखा भी कहा जाता है, से जानें जीवनभर में प्रेम को लेकर क्या स्थिति रहेगी।

अगर हृदय रेखा है छोटी
अगर हृदय रेखा छोटी है और ये सिर्फ मध्य उंगली तक ही पहुंच पाती है तो ये बताती है कि आप आत्मकेंद्रित, क्रूर और छोटी सोच रखने वाले व्यक्ति हैं। आपकी लव लाइफ अच्छी नहीं रहेगी और अंत में आप अकेले रह जायेंगे।

अगर आपकी लव लाइन हो काफी लंबी
अगर आपकी हृदय रेखा या लव लाइन काफी लंबी है और हथेली के दोनों सिरों तक पहुंचती है तो ये बताती है कि आप सीधे सादे व्यक्ति हैं। आपको शॉर्टकट्स लेना पसंद नहीं है। आपका नेचर रोमांटिक है और अपनी पार्टनर के कहे अनुसार चलने में आपको परेशानी नहीं है। आप अपने रिलेशनशिप को लेकर वफादार हैं। वहीं दूसरी तरफ, प्यार आपकी कमज़ोरी है इस वजह से आपको टूटे हुए रिलेशनशिप से बाहर निकलने में परेशानी होती है।

यदि लव लाइन गुरु पर्वत पर पहुंच कर हो रहा है खत्म
अगर आपके हथेली की लव लाइन गुरु पर्वत पर खत्म होती है तो ये संकेत है कि आपको भरपूर प्रेम मिलेगा। आपको अपने लव अफेयर से बहुत ज़्यादा उम्मीदें हैं।

अगर लव लाइन गुरु पर्वत और शनि पर्वत के बीच में होता है खत्म
यदि आपकी हृदय रेखा गुरु पर्वत और शनि पर्वत के नीचे आकर खत्म होती है तो ये बताती है कि आपके जीवन में सच्चे और बहुत ज़्यादा प्रेम की कृपा है। आप अपने रिलेशनशिप के लिए समर्पित हैं इस वजह से आप कहीं दूसरी जगह प्रेम की तलाश ही नहीं करेंगे।

अगर अंत में जाकर लव लाइन हो जाती है अलग
यदि आपकी लव लाइन अंत में जाकर दो भागों में बंट जाती है और यदि ये हल्का सा कर्व होकर नीचे की तरफ आती है तो ये बताती है कि आप अपने रिलेशनशिप के लिए सब कुछ न्यौछावर करने का जज़्बा रखते हैं।

अगर लव लाइन के अंत में त्रिशूल की भांति निकलती हो तीन रेखाएं
अगर आपकी लव लाइन के अंत होने पर तीन रेखाएं निकल रही हैं तो ये बताता है कि व्यक्ति शांति और सौहार्द में यक़ीन रखता है। लेकिन दुर्भाग्य से आपको लव लाइफ सामान्य से थोड़ी कठिन होगी।

अगर आपकी लव रेखा के अंत में हो कई सारी रेखाएं
अगर रेखा के अंत में बहुत सारे शाख निकल रहे हैं तो ये बताता है कि व्यक्ति अपने प्यार को लेकर स्थिर है और साथ ही उसे सच्चा प्यार भी मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
