Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
इन दो उंगलियों की लंबाई से जानें अपनी सेक्सुअल लाइफ
रिसर्च में ये बात सामने आयी है कि किसी व्यक्ति की हथेली को देखकर उसके सेक्सुअल लाइफ के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है। बस आपको करना ये है कि अपने सीधे हाथ को देखना है और ये जानना है कि आपकी रिंग फिंगर यानि अनामिका आपकी इंडेक्स फिंगर यानि तर्जनी ऊंगली से लंबी है।

अगर ये लंबी है तो स्टडी के मुताबिक आप एक ऐसे शख्स हैं जिसके एक से ज़्यादा सेक्सुअल पार्टनर्स हो सकते हैं।
उंगलियों की लंबाई देखकर कैसे आप किसी की बेहद निजी ज़िंदगी के बारे में जान सकते हैं ये पता करने के लिए पढ़ें ये लेख।
Most Read: 2019 वार्षिक राशिफल

अगर आपकी रिंग फिंगर और तर्जनी उंगली की लंबाई एक समान है तो
रिसर्च के मुताबिक, अगर आपके दाएं हाथ की ये दोनों उंगलियां लगभग समान है तो जेनेटिक रूप से ये आप में पहले से ही विशेषता हो सकती है कि आप अपने सेक्सुअल लाइफ में लंबे वक़्त के लिए एक ही शख्स को चुनें। इस तरह के व्यक्ति अपने रिश्ते को लेकर ईमानदार रहते हैं और उन्हें बखूबी निभाते भी हैं। ये लॉन्ग-टर्म रिलेशनशिप में यक़ीन रखते हैं।

इस रिसर्च के लिए होमोसेक्सुअल ट्विन्स को वरीयता दी गयी
इस रिसर्च के फोकस में होमोसेक्सुअल ट्विन्स को स्टडी के लिए रखा गया। इस स्टडी के दौरान देखा गया की होमोसेक्सुअल ट्विन्स होने के बावजूद जब उनके हाथ का विश्लेषण किया गया तो उनकी उंगलियों खासतौर से रिंग फिंगर और इंडेक्स फिंगर में काफी असमानता नज़र आई। लड़कियों में ये अंतर काफी ज़्यादा था।

जुड़वा लोगों के जोड़ों पर की गयी ये स्टडी
इस स्टडी के लिए 18 महिला ट्विन्स और 14 पुरुष ट्विन्स को शामिल किया गया। इसमें ये नोटिस किया गया कि जोड़ों में लेस्बियन रुझान वाली महिला के हाथ अपनी बहन जो स्ट्रेट है उसकी तुलना में ज़्यादा मर्दाना किस्म के हैं। वही दूसरी तरफ, जो भाई गे है उसके हाथ अपने स्ट्रेट भाई के हाथों की तुलना में थोड़े नाज़ुक किस्म के हैं।

इस रिसर्च के लिए क्यों जुड़वां भाई या जुड़वां बहनों को चुना गया?
रिपोर्ट्स के मुताबिक ये माना जाता है कि जुड़वां भाई या जुड़वां बहनों में 100 प्रतिशत तक जींस एकसमान होते हैं। लेकिन ये देखा जाता था कि इनकी सेक्सुअल पसंद अलग अलग रहती है। इसलिए अब ये माना जा रहा है कि जेनेटिक्स के अलावा भी दूसरे फैक्टर्स हैं जो इस तरह की विभिन्नता को अंजाम देते हैं।

क्या बताती है रिसर्च?
रिसर्च इस बात की ओर इशारा करती है कि गर्भ के अंदर मेल हार्मोन टेस्टोस्टेरोन व्यक्ति के ऊंगली की लंबाई और आगे चलकर उसकी सेक्सुअल ज़िंदगी को निर्धारित करता है।



Click it and Unblock the Notifications
