Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
हाथों की लकीरों से लगाएं पता कितने सफल और लोकप्रिय होंगें आप
क्या आप जानते हैं कि आपकी हथेली की लकीरें भी कुछ संकेत देती हैं ? जी हां, हथेली की लकीरों से कुछ ऐसे संकेत मिलते हैं जिनसे आप पता लगा सकते हैं कि आप अपने जीवन में कितने सफल हो पाएंगें।
सफलता के अलावा हाथों की लकीरें भाग्य और समृद्धि के बारे में भी बताती हैं। तो चलिए जानते हैं कि आपके हाथों की लकीरें आपके भाग्य के बारे में क्या कहती हैं।

कैसे जानें कि आपमें आकर्षण है ?
अगर आपको ऐसा लगता है कि लोग बेवजह ही आपके प्रति आकर्षित हो जाते हैं तो इसका कारण आपको अपनी हथेली में मिल सकता है। जिन लोगों की हथेली में ग्रेन आकार का निशान होता है उनमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है।

बुध पर्वत
कनिष्ठिका अंगुली से ठीक नीचे एक सीधी रेखा होती है जो आपके कम्युनिकेशन स्किल्स को दर्शाती है और इससे पता चलता है कि आप किस तरह अपने जीवन में धन कमाएंगें। ये रेखा जितनी सीधी होगी उतना ही आपको फायदा होगा।

सूर्य पर्वत
अनामिका अंगुली के नीचे वाली जगह को सूर्य पर्वत कहा जाता है। अगर इस हिस्से में आपके 6 या 8 रेखाओं से स्टार बन रहे हैं तो इसका मतलब है आप अपने जीवन में बहुत लोकप्रिय होंगें। सिलेब्रिटीज़ के हाथों में ऐसी लकीरें देखी जाती हैं।

चंद्र पर्वत
जिन लोगों के चंद्र पर्वत पर स्टार बन रहा हो उन लोगों को अपने मन की बात सुनने से फायदा होता है। ये अपने मन की बात सुनकर सफल हो सकते हैं।

गुरु पर्वत
तर्जनी अंगुली के नीचे बनने वाले इस हिस्से में स्टार बन रहा है तो ये आपके प्रशासनिक कौशल को दर्शाती है। इसका मतलब है कि आप उत्कृष्ट नेता हैं। ऐसे में आपको एक बड़ा नेता बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

जीवन रेखा पर त्रिकोण का आकार
अगर जीवन रेखा के अंदर या बाहर त्रिकोण बन रहा है तो इसका मतलब है कि उस समय और उम्र में आपके पास खूब पैसा आने वाला है। आपको लोकप्रियता भी हासिल होगी।

शीर्ष, बुध और भाग्य रेखा के मध्य त्रिकोण
अगर आपकी शीर्ष, भाग्य या बुध रेखा के मध्य त्रिकोण बनता है तो इसका मतलब है कि आप किसी भी प्रोफेशन में चले जाएं सफलता औैर लोकप्रियता आपको जरूर मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications