Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
क्या आपकी हथेली में भी बना हुआ है लकीरों का जाल?
हाथों की लकीरों के बारे में जानकारी हासिल करने के दौरान सबसे पहले यही विचार ज़ेहन में आता है कि हथेली में मौजूद इतनी सारी रेखाओं का मतलब क्या है। अगर आपकी हथेली पर भी कई लाइनें मौजूद हैं तो इनका अपना ही अर्थ है।
इस आर्टिकल की मदद से हाथों में मौजूद इन ढ़ेरों लकीरों के बारे में जानने में आपको मदद मिलेगी। तो चलिए जानते हैं हाथों में मौजूद इन रेखाओं के जाल के बारे में और इनका आपके जीवन से क्या संबंध है।

आपकी हथेली पर बहुत सारी रेखाएं
अगर आपकी हथेली पर बहुत सारी रेखाएं हैं तो इस बात की संभावना बहुत ज़्यादा है कि आपको सपने बहुत आते हैं जिसमें आप फैंसी चीज़ें देखते हैं। इस वजह से आपका मस्तिष्क भी थका हुआ रहता है। इस बात की भी संभावना अधिक है कि आपका ऐसा व्यवहार होने की वजह से आप कई मुसीबतों में फंस जाते हैं।

अगर हथेली में है बहुत सारी सीधी रेखाएं
अगर आपकी हथेली में बहुत सारी सीधी रेखाएं हैं तो मुमकिन है की आप बहुत जल्दी परेशान हो जाते होंगे। आप कई मौकों पर चिड़चिड़ा महसूस करते होंगे। आप अपना धैर्य कायम नहीं रख पाते हैं और अपना आपा जल्दी खो बैठते हैं। आप बहुत ही भावनात्मक व्यक्ति हैं लेकिन दूसरे लोग आपकी शख्सियत के इस पहलू को समझने में नाकाम रहते हैं जो आपकी खीझ को और बढ़ा देता है।

अगर आपकी हथेली पर है आड़ी तिरछी रेखाएं और आपकी हथेली है सख्त
अगर आपकी हथेली पर आड़ी तिरछी रेखाएं हैं, ये रेखाएं एक दूसरे को काट रही हैं और साथ ही आपकी हथेली सख्त है तो ये इस तरफ इशारा करता है कि आप ऐसे शख्स हैं जो पैसों के पीछे भाग रहे हैं। आपका फोकस जीवन में पैसे अर्जित करना है।

अगर आपकी हथेली पर है आड़ी तिरछी रेखाएं और आपकी हथेली है मुलायम
अगर आपकी हथेली पर ढेरों ऐसी रेखाएं हैं जो एक दूसरे को काटते हुए आगे बढ़ रही हैं और आपकी हथेली मुलायम है तो ये बताता है कि आप जल्दी नर्वस हो जाते हैं। आप जवाबदेही से बचते हैं। आप इतने सरल इंसान हैं कि कई मौकों पर आपको दूसरों के साथ बातचीत करने में मुश्किल आती है।

सामान्य तौर पर जानें अर्थ
आम तौर पर ये माना जाता है कि महिलाओं के हाथों पर रेखाओं का जाल उनके अनगिनत विचारों से संबंधित है। वहीं पुरुषों में ये लकीरें परिवार और जीवन को लेकर बने दबाव से जुड़ा होता है।



Click it and Unblock the Notifications