Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
अपना भाग्य जानने के लिए ऐसे पढ़ना सीखें बाएँ हाथ की रेखाओं को
बहुत से लोग हथेली पर खींची रेखाओं के माध्यम से हस्तरेखा देखते हैं। दायाँ हाथ काम में लेने वाले लोगों के लिए, ऐसा कहा जाता है कि आपके बाएँ हाथ में आपका भाग्य जन्म से ही लिखा होता है जब कि आपके दायें हाथ में आपका जन्म के बाद का भाग्य होता है जो कि आपकीमेहनत और कर्मों से होता है।
बाएँ हाथ वालों के लिए इससे उल्टा होता है। हस्त रेखा देखने का प्रचलन भारत, चीन, मिश्र, अरब और ग्रीस में ज्यादा है। वर्षों से लोगों के दिमाग में ये प्रश्न रहा है कि क्या हाथ की रेखाएँ मिटती और बदलती रहती हैं/ इसका जवाब है हाँ। आपके हाथ की रेखाएँ निरंतर बदलती रहती हैं और यह मुख्यतः समय और स्थिति पर निर्भर करता है।
जो रेखाएँ दृश्य और अदृश्य होती रहती हैं इन्हें "मार्किंग या अंकन रेखाएँ" कहा जाता है। इसलिए, आइये देखें आपके बाएँ हाथ की 7 महत्वपूर्ण रेखाएँ जो आपकी जिंदगी के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। इसे पढ़कर आपको बहुत आश्चर्य होगा!

जीवन रेखा
जीवन रेखा व्यक्ति की जीवन अवधि और शारीरिक ताकत के बारे में बताती है। ये रेखा आपकी स्वास्थ्य स्थिति और आपके बदलते वातावरण के बारे में बताती है। जहां यह रेखा स्पष्ट और घनी हो इसका मतलब है अच्छा स्वास्थ्य। टूटी हुई रेखा का मतलब है तनाव, चोट, बीमारियाँ।

विवाह रेखा
हस्तरेखा में इस रेखा पर भी बहुत ध्यान दिया जाता है। यह रेखा आपकी लव लाइफ के बारे में बताती है। बहुत सी छोटी रेखाएँ आपके एक तरफा प्यार को दर्शाती हैं। अंत में विभाजित हुई रेखाएँ तलाक के रूप में विवाह के अंत को दर्शाती हैं। रेखाएँ यदि एक दूसरे को काट रही हैं तो इसका मतलब है कि आपको अपने जीवनसाथी की तलाश है। यदि आपके हाथ में विवाह रेखा नहीं तो, चिंता ना करें, इसका मतलब है अभी आपके दिमाग में शादी का कोई विचार नहीं है।

मस्तिष्क रेखा
यह रेखा आपकी बुद्धिमता और सोचने के तरीके को दर्शाती है, साथ ही यह प्रेरणा भी दिखाती है। यदि यह जीवन रेखा के ऊपर से जा रही तो इसका मतलब है कि आपकी सोच और समझ सही संतुलन में है। लंबी और बड़ी मस्तिष्क रेखा का मतलब है कि आपका दिमाग किसी और व्यक्ति द्वारा नियंत्रित होता है यानि आपके लिए कोई और निर्णय लेता है। दो या अधिक रेखाओं का मतलब है कि आप एक खास किस्म के इंसान हैं जो कि सोचने की दृष्टि से रचनात्मक और स्मार्ट है।

भाग्य रेखा
यह रेखा आपके भाग्य के बारे में बताती है। गहरी रेखा का मतलब है कि जीवन नाटकीय रूप से आगे बढ़ेगा। बारीक रेखा दर्शाती है कि आप पर किसी और का नियंत्रण है और आप पर कोई और हुक्म चलाएगा। दो या ज्यादा रेखाओं का मतलब है कि आप बहुत तीक्षण दिमाग वाले बुद्धिमान इंसान है और आप आगे चलकर प्रसिद्धि प्राप्त करेंगे।

धन रेखा
यह रेखा आपकी अनामिका अंगुली के नीचे स्थित सूरज से शुरू होती है। छोटी रेखा का मतलब है आपको पैसे से ज्यादा लगाव नहीं है। लंबी रेखा बताती है कि आपके लिए पैसे का महत्व है और आप पैसा बचाते भी हैं। बहुत सी छोटी रेखाएँ दर्शाती हैं कि आप बहुत ख़र्चीले हैं।

छल्लों की संख्या
आपकी कलाई पर जितने ज्यादा छल्ले होंगे आपके पास जीवन में उतना ही ज्यादा पैसा होगा। ज्यादा छल्ले मतलब ज्यादा पैसा।

खुशी की रेखा
ये कुछ लोगों के हाथों में ही होती हैं जो कि हथेली पर मछली के आकार में होती हैं। ये अगर बाएँ हाथ पर हैं तो ये आपकी सफलता और खुशियों को दर्शाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
