Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
स्त्रियों की हथेली पर यह रेखाएं करती है प्रेगनेंसी में मुसीबतों की ओर इशारा
हमारे हाथों की रेखाएं हमारे भाग्य के बारे में बहुत कुछ बताती हैं जैसे हमारा आने वाला कल कैसा होगा, वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी या नहीं, हमारी कितनी संतान होंगी। यहां तक कि अगर संतान प्रप्ति में कोई बाधा है तो वो भी हमारी हस्त रेखाओं से जाना जा सकता है।
हमारी हस्त रेखाएं हमें हमारे उज्जवल भविष्य की जानकारी देती हैं तो कई बार हमारे जीवन में आने वाली बड़ी बड़ी मुसीबतों के बारे में हमें आगाह करती है।

हथेली पर तीन सबसे महत्वपूर्ण रेखाएं होती है जीवनरेखा, भाग्य रेखा और हृदय रेखा। हममें से अधिकांश लोगों को इन रेखाओं के माध्यम से अपने जीवन से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी हासिल करने की उत्सुकता रहती है। हालांकि ज़रूरी नहीं कि हमारे जीवन से जुड़े तथ्य एकदम सही हो क्योंकि शायद आपने यह सुना ही होगा कि हाथों की लकीरें बदलते देर नहीं लगती।
आज अपने इस लेख में हम इसी विषय पर आपको जानकारी देंगे कि हाथों की कौन सी लकीरें गर्भावस्था में आने वाली परेशानियों के बारे में बताती हैं। तो आइए जानते हैं अपनी हस्त रेखाओं से जीवन में आने वाली इस मुश्किल के बारे में।
हथेली पर शुक्र पर्वत प्रेम और अंतरंग रिश्ते के बारे में हमें बताता है। कई बार शुक्र पर्वत के आस पास कुछ ऐसे चिन्ह बने होते हैं जो हमारे सेक्सुअल लाइफ, फैमिली लाइफ से जुड़े होते हैं ये हमारी आने वाली संतान के विषय में भी ये कई बातों का खुलासा करते हैं।
हालांकि इन चिन्हों का अर्थ महिला और पुरुष की हथेली पर अलग अलग होता है। अगर यही चिन्ह किसी स्त्री के हथेली पर हों तो उस स्त्री के गर्भावस्था और उसके दौरान आने वाली परेशानियों के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है।
हम आपको बताएंगे कि शुक्र पर्वत के आस पास, उसके नीचे या फिर उसके अंदर इस प्रकार के चिन्हों का क्या अर्थ होता है।

जाल के आकार का चिह्न
यदि किसी महिला की हथेली पर शुक्र पर्वत पर जाल के आकार का चिह्न हो तो यह अच्छा संकेत नहीं है। इसका अर्थ होता है कि उस स्त्री का गर्भपात हो सकता है।

कलाई की रेखा
यदि कलाई के पास की रेखा शुक्र पर्वत के नीचे द्वीप (बाहरी) चिन्ह बनाती है तो ऐसे में यह इस बात की ओर संकेत कर रहा है कि आपकी संतान को किसी तरह का नुकसान पहुंच सकता है।
जिन स्त्रियों की कलाई पर बनी रेखा अंदर की ओर मुड़ी हो उन्हें गर्भधारण करने में कई सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा ऐसी स्त्रियां अधिक उम्र में ही मां बनने का सुख प्राप्त कर पाती हैं।

टूटी हुई जीवनरेखा
अगर किसी स्त्री की जीवनरेखा टूटी हुई है और उसका एक भाग शुक्र पर्वत की ओर मुड़ा हुआ है तो ऐसी महिलाओं को प्रजनन से जुड़ी समस्या होती है।

इन रेखाओं से भी जानें अपना भाग्य
अगर किसी महिला या पुरुष के हाथ की सबसे छोटी उंगली से निकली कोई रेखा बीच की उंगली तक पहुंचती है तो ऐसे में उसके एक्सीडेंट होने की संभवाना या फिर ऐसे स्त्री और पुरुष सारी उम्र संतानहीन रह जाते हैं।
किसी स्त्री की हथेली पर बीच की उंगली और चौथी उंगली के बीच में यदि क्रॉस का चिह्न बना हुआ है तो ऐसी महिलाएं जीवनभर बांझ ही रह जाती हैं।
यदि ऐसा ही क्रॉस का निशान ठीक उसी जगह पर किसी पुरुष की हथेली पर हो तो उसकी सेक्सुअल लाइफ में समस्याएं आती हैं।
यदि किसी पुरुष की हथेली पर क्रॉस का चिह्न शुक्र पर्वत पर बना हो तो उसका यौन जीवन मुश्किलों से भरा रहता है ऐसे पुरुषों को यौन संबंधी कई तरह की परेशानियां आती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
