Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
जिनकी हथेली पर होते हैं इस तरह के निशान, उन्हें कभी नहीं रहती है धन की कमी
व्यक्ति के जीवन में जिस तरह उसकी राशि कि बहुत अधिक भूमिका रहती है, ठीक उसी प्रकार हथेली की रेखाएं भी बहुत कुछ कह जाती हैं। हस्त शास्त्र एक ऐसी विद्या है जिसकी मदद से किसी व्यक्ति की हथेली देखकर उसकी पर्सनालिटी, बीते हुए कल और आने वाले समय के बारे में काफी कुछ बताया जा सकता है। हथेली की रेखाओं से इस बात की जानकारी भी मिलती है कि उसे जीवन में कितना धन और सुख-सुविधा मिलने की संभावना है। आज हम हस्त शास्त्र में बताए कुछ संकेतों के बारे में जानते हैं जिनके मुताबिक व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है।

मोटी और चौड़ी हथेली
हस्त शास्त्र के मुताबिक जिन जातकों की हथेली मोटी और चौड़ी होती है, उन्हें कभी पैसों की कमी नहीं रहती है। मुलायम उंगलियां भी शुभता का प्रतीक मानी गई हैं।

ऐसी हो भाग्य रेखा की स्थिति
जिस जातक की भाग्य रेखा मणिबंध से शुरू होते हुए शनि पर्वत तक जाती हो और वह रेखा पूरी तरह से स्पष्ट हो तो उसका धनवान बनना निश्चित है। इस तरह के लोगों को व्यापार से बहुत लाभ मिलता है।

यदि हों दो रेखाएं
जिस व्यक्ति की हथेली में शनि पर्वत पर दो या दो से अधिक रेखाएं होती हैं, उसे किस्मत का पूरा साथ मिलता है।

बने त्रिकोण निशान
जब किसी जातक के हाथ में जीवन रेखा गोलाई में होती है और मस्तिष्क रेखा दो हिस्सों में बंटी होती है तब ऐसी स्थिति में त्रिकोण निशान बनता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ऐसे व्यक्ति के पास खूब पैसा होता है। इतना ही नहीं, उसे धन प्राप्ति के नए नए स्रोत मिलते रहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
