Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
अपनी उंगलियों की लम्बाई से जानिये कैसा है आपका नेचर?
इंसान में सबसे निराली बात उसकी जिज्ञासा होती है। हम सभी जिज्ञासा के कारण ही हर बात को जानने की इच्छा रखते हैं और कुरदते रहते हैं। कई बार हम अपने ही बारे में अपने आप से जानना चाहते हैं। हाथ की रेखाओं को पढ़वाते हैं, माथे को रीड करवाते हैं और न जाने क्या-क्या।
खैर.... जब आप अपने बारे में जानने के इतने ही इच्छुक हैं तो क्या आपको मालूम है कि आपके हाथों की उंगलियां भी आपकी पर्सनालिटी के बारे में बताती हैं।
हस्तरेखा पढ़ने वाले लोगों के अनुसार, व्यक्ति की प्रकृति, उसकी उंगुलियों के आकार से स्पष्ट हो जाती है। सिर्फ तर्जनी ही किसी व्यक्ति के नेचर के बारे में सबकुछ बता सकती है। जैसे:

1.
अगर किसी व्यक्ति की तर्जनी, बाकी की मध्य उंगलियों की बराबर लम्बाई की है तो व्यक्ति बहुत हावी होने वाला होता है। वह दंभपूर्ण और अंहकारी होता है और अपने आगे किसी की नहीं चलने देता।

2.
अगर तर्जनी, मध्यिमा से बड़ी है तो ऐसे लोग अंहकारी होते हैं और अपने आपको सर्वोच्च मानते हैं।

3.
अगर तर्जनी, मध्यिमा से छोटी होती है तो व्यक्ति बहुत महत्वाकांक्षी होता है। उसे किसी नए काम में भी खुशी नहीं होती है।

4.
अगर तर्जनी, अनामिका से लम्बी होती है तो ऐसा इंसान महत्वाकांक्षी होता है, उसे हर काम में उत्सह नजर आता है और कई बार हड़बड़ाहट में वह काम बिगाड़ भी लेता है।

5.
अगर तर्जनी, अनामिका के बराबर होती है तो ऐसा व्यक्ति बहुत धन कमाता है और समाज में उसका सम्मान होता है।

6.
अगर तर्जनी, अनामिका से छोटी होती है तो ऐसा व्यक्ति हर स्थिति में शांत रहता है और उसका भाग्य अच्छा होता है।

7.
अगर छोटी उंगली, तर्जनी के नाखून तक पहुँचती है तो ऐसा व्यक्ति धनवान होता है या अच्छा लेखक व अभिनेता होता है।

8.
अगर तर्जनी और छोटी उंगली बराबर हो तो ऐसे लोग बुद्धिमान होते हैं और योजनाएं अच्छी बना लेते हैं। इनमें तख्तापलट करने की क्षमता होती है।

9.
अगर तर्जनी, लम्बी, पतली और सही आकार में होती है तो व्यक्ति भाग्यशाली होता है।



Click it and Unblock the Notifications
