Latest Updates
-
Shamonda Virus:शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Palmistry: हथेली की ये रेखा दिला सकती है आपको छप्पर फाड़ पैसा, करियर में भी मिलती है सफलता
हथेली पर कई रेखाएं होती है और हर रेखा व्यक्ति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दे सकती है। हस्त रेखा से भविष्य के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति की हथेली पर बनी रेखाएं उसके स्वभाव से लेकर उसके भाग्य और भविष्य तक के बारे में बता सकती है। इन लकीरों में कुछ ऐसी लकीरे हैं जिनकी मदद से कोई भी अपने विवाह, पैसा करियर आदि से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकता है।
आइए आपको बताते हैं कि हाथों पर ऐसी रेखाएं कहां होती है।

धन
हथेली पर कुछ विशेष चिन्ह होते हैं जो व्यक्ति के आर्थिक जीवन के बारे में बताते हैं। धन की कोई विशेष रेखा नहीं होती है। यदि किसी की हथेली पर बृहस्पति पर्वत पर सीधी रेखा है, सूर्य पर्वत पर दोहरी रेखा या फिर हाथ पर त्रिभुज बना हुआ है वह काफी धनवान हो सकता है। वहीं साफ गुलाबी हाथों वाले लोग भी काफी धनी होते हैं, लेकिन दबे रंग के हाथ वाले लोगों को पैसों की तंगी झेलनी पड़ती है।

विवाह
शादी ब्याह की रेखा छोटी उंगली के नीचे समानांतर होती है। यदि यह रेखा साफ सुथरी है तो व्यक्ति का वैवाहिक जीवन हमेशा खुशहाल होता है। यदि विवाह रेखा ऊपर या नीचे की तरफ जा रही है या फिर टूटी हुई है तो ऐसे व्यक्ति के विवाह में कई बाधाएं आती है और शादीशुदा जिंदगी उतार चढ़ाव से भरी रहती है।

संतान
विवाह रेखा के ऊपर और शुक्र पर्वत की जड़ में संतान की रेखा और स्थितियां होती है। यहां पर क्रॉस या तिल संतान होने में बाधा का काम करते हैं। हालांकि मजबूत बृहस्पति इस रेखा के लिए फायदेमंद होती है।

प्रेम
हथेली पर प्यार और रोमांस की भी लकीर होती है। चंद्रमा या शुक्र पर्वत पर छोटी रेखाओं का अर्थ प्यार होता है। यदि यह गुलाबी हो तो व्यक्ति के जीवन में प्रेम का आगमन जरूर होगा। अगर हथेली पर शुक्र अत्यंत उभरा है तो प्रेम विवाह होने की प्रबल संभावना होती है। दोनों पर्वतों पर जाल होने पर प्रेम विवाह में रुकावटें आती है।

करियर
शनि पर्वत पर पाई जाने वाली लकीर और हाथ में ऊपर उठने वाली लकीरें मनुष्य के रोजी रोजगार के बारे में जानकारी देती है। अगर पर्वतों का उभार कम है या फिर हाथ की रंगत कम है तो इसका अर्थ है कि इस क्षेत्र में व्यक्ति को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

सेहत
जीवन रेखा से व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के बारे में जान सकता है। इसके अलावा जीवन रेखा से बुध पर्वत की ओर जाने वाली लकीर भी सेहत के बारे में बताती है। इस रेखा पर अगर वर्ग है तो व्यक्ति का स्वास्थ्य उत्तम रहता है लेकिन रेखाओं पर क्रॉस और स्टार जैसे चिन्ह बीमारियों का संकेत होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
