Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
आप खुद हाथ की लकीरें देख कर जान सकते हैं ये बातें
ज्योतिष शास्त्र की मदद से किसी भी व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। किसी की हथेली देखकर उसकी लव लाइफ, करियर ग्रोथ, भविष्य और ना जाने ही कितनी चीज़ों के बारे में जानकारी मिल सकती है, जिसे लोग जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं।
हाथों की रेखाएं पढ़ने में माहिर किसी व्यक्ति की नज़र के सामने किसी की हथेली आ जाये तो वो तुरंत ही उसके व्यक्तित्व, रिलेशनशिप, सेहत, करियर, यात्रा आदि के बारे में बता सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं आपके हाथों की उन अहम लकीरों के बारे में जो आपके बारे में बहुत कुछ खुलासा कर सकती है।

उंगलियों की स्थिति और लंबाई का पड़ता है फर्क
आमतौर पर लोग इस बात से बिल्कुल वाक़िफ़ नहीं होते हैं कि उंगलियों का साइज़ और उनकी स्थिति हस्तरेखा शास्त्र में काफी मायने रखती है। आपकी उंगलियों की लंबाई आपके व्यक्तित्व के बारे में बता सकती है। अगर आपकी उंगलियां लंबी है तो ये बताती है कि आप खतरनाक प्लानर हैं और बहुत गहराई से चीज़ों को सोचते हैं।

आपकी हाथों की लकीरें बता सकती हैं आपका स्वास्थ्य
आपकी हेल्थ लाइन और लाइफ लाइन की मदद से आपकी सेहत और ताकत के बारे में पता लगाया जा सकता है। हेल्थ लाइन जितनी ज़्यादा सीधी होगी आपको सेहत से जुड़ी परेशानी उतनी ही कम होगी। वहीं दूसरी तरफ, लाइफ लाइन यानि जीवन की रेखा जितनी गहरी होगी आपकी मज़बूती और जीवन शक्ति भी उतनी तीव्र होगी।
इस बात पर ध्यान दें कि यदि हेल्थ लाइन लाइफ लाइन से होकर निकलती है तो आपको जीवन में सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती है।

आप आत्मकेंद्रित और निष्ठुर हैं, ये भी बताती हैं रेखाएं
अगर आपकी हार्ट लाइन साफ़ है और सीधे अंत तक जाती है तो ये दर्शाती है कि आप एक परफेक्ट इंसान हैं। वहीं दूसरी तरफ अगर आपकी दिल की रेखा छोटी है तो ये बताता है की आपको सिर्फ खुद से ही मतलब है। आपको समझ पाना काफी मुश्किल है।

रेखाएं बता सकती है की आप करते हैं लोगों की परवाह
आपके अंगूठे के बेस के पास बनी रेखा आपके और आपके परिवार के बीच के रिश्ते को दर्शाती है। लकीर जितनी मोटी होगी आप उतना ही मज़बूत रिश्ता अपने परिवार के साथ रखते हैं।

जीवन की असफलताओं का ज्ञान भी करा देती हैं लकीरें
अगर आपकी जीवन रेखा कड़ी की तरह है या फिर उसमें कटने और टूटने का निशान है तो ये आपकी ज़िंदगी के लिए अच्छा संकेत नहीं है। आपको जीवन में काफी तनाव और परेशानियां झेलनी पड़ेगी। ये जीवन में आपके सामने आने वाली बाधाओं की सूचना देता है।



Click it and Unblock the Notifications
