Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
जानें, हाथ में कौन सी अंगुली पर तिल हो तो क्या होता है?
अगर आपके हाथ की उँगलियों पर भी अलग अलग जगह पर तिल है, तो पढ़ें इसका क्या मतलब होता है।

शरीर के अलग-अलग अंगों पर तिल होना अलग-अलग प्रभाव देता है। ऐसा माना जाता है कि पुरुषों के लिए दाएं अंग पर तिल होना शुभ है और बाएं अंग पर तिल होना अशुभ।
जबकि स्त्रियों के लिए बाएं अंग पर तिल होना शुभ है तो दाएं अंग पर तिल होना अशुभ माना जाता है।
इन तिल का होना आपकी ज़िन्दगी पर गहरा प्रभाव डालता है। अगर आपके हाथ की उँगलियों पर भी बना है तिल तो , यहाँ जानिए आखिर आपके तिल का क्या है रहस्य ?

1. सूर्य की उंगली के पहले पोर पर तिल
सूर्य की उंगली पर तिल का मतलब है कि ऐसे व्यक्ति को समाज से सम्मान खोने की संभावना है और यह उनके द्वारा किए गए गलत कार्यों और निर्णयों के कारण होगा। जिन लोगों के इस स्थान पर तिल होता है वे गर्म दिमाग के भी होते हैं।

2. सूर्य की उंगली के दूसरे पोर पर तिल
ऐसा कहा जाता है कि जिन लोगों के इस स्थान पर तिल होता है उनके दूसरे लोगों से रिश्ते कमज़ोर होते हैं साथ ही ऐसे लोगों की सामाजिक प्रतिष्ठा को भी नुकसान होता है।

3. सूर्य की उंगली के तीसरे पोर पर तिल
ऐसा देखा गया है कि जिन लोगों के इस स्थान पर तिल होता है उनके अंदर आत्मविश्वास कमी और मन से सम्बंधित समस्याएं रहती है। इसका यह भी मतलब है कि वह व्यक्ति लालच में आके कोई काम करेगा और कुछ दिनों तक फ़ायदा भी उठाएगा लेकिन लंबे समय के लिए नहीं।

4. सूर्य के पर्वत पर एक तिल
ऐसा कहा जाता है कि जिन व्यक्ति के इस स्थान पर तिल होता है उनके, उनके पिता या सागे भाई-बहनों से रिश्ते ख़राब हो जाते हैं। साथ ही ऐसे लोगों को उनकी प्रतिष्ठा को लेकर भी सावधान रहना चाहिए।

5. बुध की उंगली के पहले पोर पर तिल
जिन लोगों के बुध की उंगली के पहले पोर पर तिल होता है वे पैसा खूब कमाते हैं और इसी से वे लालची हो जाते हैं। इसलिए ये आर्थिक रूप से संबृद्ध होते हैं।

6. बुध की उंगली के दूसरे पोर पर तिल
जिन लोगों की बुध की उंगली के दूसरे पोर पर तिल होता है वे अपने छोटे भाई-बहनों से बहुत प्रेम करते हैं। इसके अलावा उन्हें बोलने में दिकत होती है जिससे उन्हें काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ती है।

7. बुध की उंगली के तीसरे पोर पर तिल
ऐसा कहा जाता है कि जिन लोगों के बुध की उंगली के तीसरे पोर पर तिल होता है वे बहुत अच्छे निर्णय लेते हैं खासकर वित्तीय निवेश के मामले में। वहीँ दूसरी ओर ऐसा कहा जाता है कि भविष्य में इन्हें पैसो का नुक्सान उठाना पड़ता है।

8. बुध के पर्वत पर तिल
वेदों के अनुसार, ऐसा व्यक्ति अपने प्रियजनों से दूर हो जाता है। साथ ही ऐसे लोग आम तौर पर खराब राजनीति में फस कर धन और व्यवसाय में नुकसान उठता है। लेकिन अगर ऐसा व्यक्ति चाहे तो इन सब समस्यों से बच सकता है।

9. बृहस्पति की उंगली के पहले पोर पर तिल
ऐसा कहा जाता है कि जिन लोगों के बृहस्पत की उंगली के पहले पोर पर तिल होता है वे अहंकारी होते हैं। इन व्यक्तियों में आश्चर्यजनक कौशल होता है साथ इनकी सुनने की छमता अच्छी होती है। ऐसे लोग आमतौर पर अकेले होते हैं और अपने परिवार और दोस्तों से अलग रहते हैं।

10. बृहस्पति की उंगली के दूसरे पोर पर तिल
ऐसे लोग अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर पाते हैं। ऐसे लोग दूसरे लोगों से संबंध नहीं बना पाते हैं और उनके अंदर गंभीरता की कमी भी होती है।

11. बृहस्पति की उंगली के तीसरे पोर पर तिल
ऐसे लोगों की ख़राब खाना खाने की आदत होती है साथ ही ये अन्य बुरी आदतों में भी फस जाते हैं। यही नहीं अगर इनसे कोई बात करता है तो ये उनसे काफी बत्तमीज़ी से बात करते हैं।

12. बृहस्पति के पर्वत पर तिल
जिन लोगों के बृहस्पति के पर्वत पर तिल होता है वे बहुत तनाव से गुजरते हैं और उनका विवाह बहुत देर से होता है या तो नहीं होता है।

13. शनि की उंगली के पहले पोर पर तिल
ऐसा माना जाता है कि इस स्थान पर जिनके तिल होता है वे निर्णय बहुत अच्छे लेते हैं खास कर दूसरों के लिए। साथ ही ये दूसरों के लिए भाग्यशाली भी होते हैं।

14. शनि की उंगली के दूसरे पोर पर तिल
ऐसे व्यक्ति बहुत भाग्यशाली और आकर्षक होते हैं, लेकिन उन्हीं दूसरी ओर उनका स्वास्थ्य ख़राब रहता है।

15. शनि की उंगली के तीसरे पोर पर तिल
ऐसे व्यक्ति में एकाग्रता की कमी रहती है जिसके चलते यह विवरण वाली नौकरी से बचते हैं जैसे सर्जन की नौकरी। साथ ही इनका स्वास्थ भी ख़राब रहता है।

16. शनि के पर्वत पर तिल
ऐसे लोग अपनी ज़िन्दगी में बहुत संघर्ष करते हैं। इसलिए इनको स्वयं प्रेरित और मजबूत रखने के लिए सामाजिक रूप से मेल जोल बढ़ना पड़ता है।

17. अंगूठे के पहले पोर पर तिल
ऐसे लोग में निर्णय लेने की छमता कम होती है साथ ही इनमें सहज शक्ति नहीं होती है। इनको चुनौतियों से डर लगता है और ये निर्णय लेने में कमजोर होते हैं।

18. अंगूठे के दूसरे पोर पर तिल
ऐसा कहा जाता है कि जिन लोगों के अंगूठे के दूसरे पोर पर तिल होता है उन्हें यात्रा से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन ये बहुत कल्पनाशील होते हैं और बहुत सारी चीजों की योजना बनाते हैं। इन्हें किसी भी संबंधों में कोई दिलचस्पी नहीं होती है इसमें विवाह भी आता है।



Click it and Unblock the Notifications