Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
जानें, आपकी लिखावट आपके बारे में क्या कहती है
कौन जानता था कि हमारी लिखावट में भी कोई राज़ छुपा होगा। हम आपको बताते हैं कि किसी की लिखावट से कैसे उसके व्यक्तित्व का पता का लगा सकते हैं।
जैसा कि एक मशहूर कथन है,'कलम की शक्ति तलवार से कई गुना अधिक है।' इसके पीछे बहुत गहरा अर्थ है। क्या आप जानते हैं कि किसी की लिखावट से आप उनके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं? अगर आप भी अपनी लिखावट से अपना व्यक्तित्व जानना चाहते हैं तो तैयार हो जाइये।
किसी व्यक्ति की लिखावट से उसका व्यक्तित्व जानना कोई बहुत मुश्किल काम नहीं है। क्योंकि इसके लिए थोड़ी सी जानकारी की ज़रुरत होती है और वही जानकारी आज आपके बांट रहे हैं।
हम दावा करते हैं कि इन जानकारियों से आप बहुत सहमत होंगे क्योंकि ये काफी हद तक सही होती हैं।

1. आपके अक्षरों का साइज़ क्या है?
छोटा: आपकी एकाग्रता बहुत अच्छी है, जीवन के प्रति नजरिया संकीर्ण और अपने उद्देश्य के प्रति आपका ध्येय निश्चित होता है।
बड़ा: जीवन के प्रति आपका नजरिया बहुत खुला होता है और आप आसानी से बोर नहीं होते। साथ ही आपको मान-सम्मान की बहुत इच्छा होती है।

2. लिखते वक़्त आप अक्षरों पर कितना दबाव डालते हैं?
अधिक: आप बहुत भावुक इंसान हैं।
कम: आप अपनी भावनाएं अभिव्यक्त नहीं करते।

3. अक्षरों के बीच आप कितना अंतर रखते हैं?
कम: आप समय के प्रबंधन में निपुण नहीं है।
बराबर: आपका जीवन सुलझा हुआ है और चीज़ों का प्रबंधन अच्छे से करने के साथ ही आप मानसिक रूप से भी सुलझे हुए हैं।
अधिक: आप आज़ादी पसंद इंसान हैं। साथ ही आपको व्याकुल होना पसंद नहीं है। आपको अपना व्यक्तिगत दायरा पसंद है।

4. आपकी लिखावट किस ओर झुकी है?
बायीं ओर: आप अंतर्मुखी हैं और आजाद रहना पसंद करते हैं।
दायीं ओर: आपको लोगों से मिलना-जुलना बहुत पसंद है लेकिन अपने मूड के हिसाब से।
सीधा: आप अपनी भावनाओं को अच्छे से नियंत्रित करते हैं और उन्हें बहुत कम ज़ाहिर करते हैं। आप काम बहुत सोच समझ कर करते है।

5. आपके वाक्य किस दिशा में जाते हैं?
ऊपर: आप आशावादी है और हर वक़्त अच्छे मूड में रहने का प्रयास करते हैं।
नीचे: इससे आपके तनावग्रस्त और थके होने का पता चलता है।
लहरदार: इससे पता चलता है कि आपका दिमाग स्थिर नहीं है।

6. आप अपने अक्षरों को कैसे जोड़ते है?
जुड़े हुए: आप तार्किक, व्यवस्थित हैं और सोच समझ कर निर्णय लेते हैं।
अलग-अलग: आप बुद्धिमान हैं और सहज ज्ञान से पूर्ण हैं।

7. आप ‘i' कैसे लिखते हैं?
चुलबुले आकार में: आप चंचल और रचनात्मक हैं, साथ ही आपको भीड़ से अलग दिखना पसंद है।
अव्यवस्थित: आपको अव्यवस्था पसंद नहीं और आप हर छोटी बात पर नज़र रखते हैं।

8. आप ‘t' की ऊपरी लाइन कैसी बनाते हैं?
ऊपर: आपका आत्मसम्मान बहुत ऊंचा है और आप दूसरों की तुलना में बहुत बड़ा सोचते हैं।
नीचे: आपमें आत्मसम्मान की कमी है और आप अपनी काबिलियत के हिसाब से खुद को बहुत कम आंकते है।



Click it and Unblock the Notifications
