Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
घर से बुरी दृष्टि हटाए ये 5 चीजें
हर कोई चाहता है कि उसका घर बुरी दृष्टि से हमेशा के लिये बचा रहे। कई लोग अपने घर और महंगे सामानों को बचाने के लिये उस पर नींबू-मिर्च या लाल धागा बांधते हैं। ऐसी ही कई और चीजे़ हैं जिनसे आप अपने परिवार, अपने घर और अपनी जिंदगी को बुरी दृष्टि से बचा सकते हैं। चाइनीज लोगों की बातें करें तो वे भी इन बुरी दृष्टि से बचने के लिये और सकारात्मक ऊर्जा को वापस पाने के लिये कुछ ना कुछ उपाय जरुर करते हैं।
भारत मे भी ऐसे बहुत से लोग हैं जो चाइनीज तरीके भी इस्तमाल कर रहे हैं और घर में पूरी तरह से गुड लक ला रहे हैं। दुनिया में ऐसे कई प्रतीक और वस्तुएं हैं जिन्हें घर में रखने से आपके घर में गुड लक आ सकता है। आइये जानते हैं उनके बारे में-

बैंबू घर पर लाएं और खुशहाली पाएं
ये आपके घर में या फिर बगीचे में रखा जा सकता है। माना जाता है कि इसे घर में रखने से घर वालों की एकता बनी रहती है। इसे एक साथ लाल रंग के रिबन से बांधा जाता है, जो कि एकता को दर्शाता है।

चाइनीज गोल्ड सिक्के
ये सोने का सिक्का आपको माला माल होने की गारंटी लेता है। यह आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा। गोल्ड क्वाइन या तो किसी कटोरे में रखे होगें या फिर दो सिक्के किसी धागे से बंधे नजर आएंगे।

सिक्के वाला मेंढक
यह धन को आपके घर कि ओर खींचता है। जब भी सिक्के वाला मेंढक खरीदें, तो कोशिश करें कि उसका मुंह ऊपर की ओर हो। इसे हमेशा साउथ ईस्ट डायरेक्शन की ओर रखें।

ड्रैगन चार्म
इससे करियर में सफलता मिलती है। यह कंपनी में आपकी पोजीशन को बरकरार रखने में मदद करता है। इसे घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिये।

क्रिस्टल
अगर आपके घर में बच्चे हैं तो क्रिस्टल को घर के उत्तरपूर्वी दिशा में टांग दें। इससे बच्चों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। क्रिस्टल भी कई प्रकार के होते हैं। जेड प्यार को आकर्षित करता है और अगेट गुड लक को आकर्षित करने के लिये जाना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
