Latest Updates
-
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
अक्षय तृतीया: लॉकडाउन के कारण नहीं खरीद पाएंगे सोना तो शुभता के लिए पूजा में रख लें ये सामान
हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। देश के कई इलाकों में इसे आखा तीज या अक्ती भी कहा जाता है। शादी, गृह प्रवेश, वाहन या घर की खरीद, भूमि पूजन, नए काम की शुरुआत आदि के अलावा इस दिन स्वर्ण खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है।

मगर इस साल चीजें काफी अलग हैं। कोरोना वायरस महामारी के कारण देशभर में लॉकडाउन लगा दिया गया है। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करने के लिए कहा जा रहा है, ऐसे में किसी भी तरह के कार्यक्रम का आयोजन करने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है। आप यदि चाहते ही हैं तो ऑनलाइन सोने की खरीदारी कर सकते हैं। लेकिन यदि आप किसी भी तरह से सोने की खरीद नहीं कर पा रहे हैं तो निराश न हों। अक्षय तृतीया के मौके पर आप घर में पूजा के समय कुछ चीजों को रखकर शुभता प्राप्त कर सकते हैं।

मिट्टी का दिया
एक दिन मनुष्य को मिट्टी ही हो जाना है, तब सोने का मूल्य क्या ही लगाया जाए। मिट्टी की महत्ता सोने के बराबर है। यदि आप अक्षय तृतीया के दिन सोने की खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं तो इस दिन मिट्टी का कोई भी पात्र या दीपक आपके घर में शुभता ला सकता है।

नमक
अक्षय तृतीया के दिन नमक के सेवन से बचना चाहिए। व्रती को तो बिल्कुल भी नमक ग्रहण नहीं करना चाहिए। मगर अक्षय तृतीया के दिन घर में सेंधा नमक रखना शुभ माना जाता है।

सरसों
लगभग हर घर में सरसों का इस्तेमाल होता है। आप बस एक मुट्ठी शुद्ध पीली सरसों रख लेंगे तो मां लक्ष्मी की कृपा आप पर हो जाएगी।

फल
आप अक्षय तृतीया की पूजा में रखने के लिए कोई भी मौसमी फल ला सकते हैं। मौसम के अनुसार और आसानी से मिलने वाले फल आप रख सकते हैं।

कपास या रुई
आप मात्र पांच रूपए की रुई रखकर भी पूजा कर सकते हैं।
नोट: लॉकडाउन की वजह से यदि घर से बाहर जाकर सामान खरीदना संभव न हो तो आप घर में ही रखी सामग्री को शुद्ध करके उपयोग में ला सकते हैं। किसी भी काम को करने के लिए आपका मन साफ़ होना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
