Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य
ससुराल में बेटी करेगी राज, बस विदाई के समय करें ये छोटा सा काम
बेटी की शादी के दौरान मां-बाप जितने ज्यादा खुश रहते हैं, उनके मन में उतनी चिंता भी चल रही होती है। बेटी की विदाई का पल आते ही पूरा घर उदास हो जाता है। सभी की आंखें घर की लाड़ली को विदा करते समय नम हो जाती हैं। माता पिता का दिल यही सोचकर बैठने लगता है कि नए घर में बेटी को सुख मिलेगा या नहीं। आप अपनी इस चिंता को पूरी तरह से दूर तो नहीं कर सकते हैं मगर कुछ उपायों की मदद से स्थिति को बेहतर बना सकते हैं। यदि आप चाहते हैं कि बेटी को ससुराल में सुख मिले तो आप कुछ उपाय अपना सकते हैं।

1.
विवाह के बाद कन्या जब पहली बार अपने ससुराल जा रही हो तब उसे हल्दी की साथ गांठे दे दें। इसे विवाहिता पीले कपड़े में लपेटकर अपनी अलमारी में रख लेगी। इससे घर की आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है और साथ ही ससुराल पक्ष में उसका मान सम्मान बना रहता है।

2.
शादी के बाद वधु सात साबुत हल्दी की गांठें, पीतल का टुकड़ा और थोड़ा सा गुड़ लेकर अपने ससुराल के दरवाजे पर डाल दे तो पति के घर में मान सम्मान बढ़ता है।

3.
कन्या की विदाई के समय एक लोटे में गंगाजल, जरा सी हल्दी और एक तांबे का सिक्का कन्या के सिर पर से सात बार उतारकर किसी सुनसान जगह पर फेंक दें। इस उपाय से नववधु अपने ससुराल में हमेशा खुश रहेगी।

4.
विवाह के बाद कन्या जब पहली बार ससुराल जा रही हो तब मां उसे चार तांबे की कीले उधर के रूप में दे दे। कन्या इन कीलों को अपने सोने वाले बेड के चारों पायों में लगा दें। इस उपाय से पति पत्नी के बीच रिश्ता सुखद बना रहता है।

5.
जब बेटी पहली बार ससुराल जा रही हो तो उसे अपने घर से एक नारियल साथ ले जाने के लिए दें। उसे वो अपने पूजा घर में रखे और उसकी नियमित पूजा करें। इस उपाय को करने से दंपत्ति के बीच में प्रेम बना रहता है।

6.
विवाह के बाद लड़की को विदाई के समय अपनी मां से थोड़ा सिंदूर ले लेना चाहिए और ससुराल में वही सिंदूर अपनी मांग में भरना चाहिए। इससे लड़की का सौभाग्य बढ़ता है और उसे पति का अटूट प्रेम मिलता है।

7.
अगर आप ससुराल में बेटी की खुशहाली को लेकर चिंतित हैं तो साबुत काले उड़द में हरी मेहंदी मिलाएं और जिस दिशा में आपके बेटी-दामाद का घर है मिश्रण को उस दिशा में फेंक दें। इस उपाय से पति पत्नी के बीच प्रेम में वृद्धि होगी।



Click it and Unblock the Notifications