Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
लॉकडाउन की वजह से बढ़ गयी है सास-बहु की चिकचिक, इन उपायों से दूर करें अनबन
देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर नियंत्रण पाने के लिए सरकार द्वारा लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसकी वजह से सभी लोगों को घर पर ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। कई लोगों को परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिल रहा है तो कई लोग ऐसे भी हैं जो घर में खुद को कैद समझ रहे हैं। लॉकडाउन के बीच ऐसी खबरें सामने आयी हैं जिनके मुताबिक घर पर समय बिताने से रिश्तों में नयी जान आ गयी। एक दूसरे के लिए वही प्यार और अपनापन जाग उठा है।

मगर हर सिक्के के दो पहलु होते हैं। इस लॉकडाउन के कारण ज्यादा समय साथ रहने से कुछ रिश्तों में तनाव भी आ रहा है। लॉकडाउन के दौरान सास-बहु के बीच नोकझोंक बढ़ गयी है। साथ रहकर भी अपनी सास या बहु के साथ रिश्तों में दूरी आ रही है तो इसे कम करने के लिए यहां बताए उपाय आपके काम आ सकते हैं।

उपाय 1
सास और बहु के बीच झगड़ा होता रहता है तो बहु को मां दुर्गा या गौरी माता को सुनहरे लाल रंग की साड़ी चढ़ानी चाहिए। इसके बाद इसे अपनी सास को भेंट कर दें। अगर सास की इच्छा हो तो वो ये काम कर सकती हैं।

उपाय 2
यदि विवाद होता रहता है तो दोनों को ही चांदी का चौकोर टुकड़ा या फिर ठोस गोली अपने पास रखनी चाहिए। अगर लड़ाई अधिक हो रही है तो दोनों को चांदी की चेन गले में पहन लेनी चाहिए। साथ ही दोनों एक दूसरे से सफेद वस्तु देने और लेने से बचें।

उपाय 3
बहु को रोज प्रातः उठकर स्नान आदि के बाद गुड़ मिला हुआ जल भगवान सूर्य को चढ़ाना चाहिए। इससे सास प्रसन्न होती है।

उपाय 4
यदि आप अपनी सास से संबंध मधुर बनाए रखना चाहती हैं तो प्रतिदिन पूजा के बाद माथे पर हल्दी या केसर की बिंदी लगाएं।

उपाय 5
अगर आप अपने रिश्ते को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं तो ये उपाय आपके काम आ सकता है। इसके मुताबिक सूर्योदय से पहले ही घर में झाड़ू लगा लें और कूड़ा घर से बाहर कर दें।

उपाय 6
यदि बहु बिना किसी कपट और साफ मन से अपनी सास को 12 लाल और 12 हरी कांच की चूड़ियां भेंट करती हैं तो दोनों के बीच के रिश्ते में सुधार आता है।



Click it and Unblock the Notifications
