Latest Updates
-
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद
इन आजमाए हुए उपायों से दूर होगी सास-बहू की तकरार, रिश्ते में घोलें गुड़ सी मिठास
माना जाता है कि सास-बहू के रिश्ते में थोड़ी-बहुत नोंक-झोंक चलती है। हर रिश्ते की ये खूबी भी होती है कि प्यार के साथ जरा सी तकरार उसे मजबूत बनाती है। मगर कई घरों में सास और बहू के बीच रिश्ते में इतनी खटास आ जाती है कि दोनों एक दूसरे की शक्ल भी देखना पसंद नहीं करती हैं। ऐसे घर का माहौल भी नकारात्मकता से भरा रहता है। रोजाना होने वाले इस क्लेश को रोकना जरूरी हो जाता है। अगर आप भी इस तरह की परेशानी झेल रहे हैं तो ये लेख आपके काम आ सकता है। आज कुछ उपायों के बारे में जानते हैं जो सास-बहू के झगड़े को रोकने में मदद कर सकते हैं।

सास बहू के झगड़े दूर करने का उपाय
इस उपाय के लिए आप गाय के गोबर से एक दीया बनाएं। अब रोजाना इस दीपक को अपने घर के मुख्य द्वार पर जलाएं। इसके लिए आप तिल के तेल का प्रयोग करें। साथ ही इसमें थोड़ा सा गुड़ भी रख दें। तिल के तेल को मीठा तेल भी कहा जाता है और वहीं गुड़ तो मीठे स्वाद के लिए ही मशहूर है। आप लगातार कुछ दिनों तक इसी तरह दीपक जलाएं। इस उपाय से न सिर्फ सास-बहू के बीच रोज रोज होने वाले झगड़े दूर होंगे बल्कि उनके रिश्ते में प्यार और मिठास भी बढ़ेगा।

सास बहू के बीच प्रेम बढ़ाने के उपाय
यदि बहू अपनी सास के साथ रिश्तों में निकटता चाहती है तो ये उपाय उनके काम आ सकता है। रिश्ते में प्रेम बढ़ाने के लिए बहू अपनी सास को 12 लाल रंग की चूड़ियां और 12 हरे रंग की चूड़ियां भेंट में दे। ऐसा करते समय बहू को अपने मन में अपनी सास के प्रति किसी भी तरह के बुरे भाव नहीं लाने चाहिए। इस उपाय को करने से दोनों अपने रिश्ते की नई शुरुआत कर सकते हैं।

सास बहू की तकरार को प्यार में बदलने का उपाय
शादी के बाद जब लड़की नए घर में आती है तब वह उम्मीद करती है कि यहां उसे अपने मायके जैसा प्यार मिलेगा। मगर कई मौकों पर ऐसा नहीं होता है और घर में क्लेश शुरू हो जाता है। बहू अपने पति पर अपना हक समझती है तो वहीं मां अपने बेटे से दूर होने की चिंता से ग्रसित हो जाती है। आगे चलकर यही लड़ाई का मूल कारण बन जाते हैं।
इस तरह के झगड़े से मुक्ति पाने के लिए आप सास और बहू की एक तस्वीर को फ्रेम करवाएं और उसे घर के नैऋत्य कोण (दक्षिण-पश्चिम दिशा) में लगा दें। ऐसा करने से सास बहू के झगड़े में कमी आएगी।

रसोईघर में दें इस बात का ध्यान
यदि आपके किचन में सिंक अथवा पानी का नल और गैस चूल्हा आस पास रखे हैं तो यह भी घर में कलह-क्लेश की वजह बनते हैं। अगर आप सास बहू के झगड़े को प्यार में बदलने की सोच रखते हैं तो रसोईघर में पानी का नल और गैस चूल्हा के बीच दूरी बनाकर रखें। दरअसल आग और पानी विपरीत स्वभाव के होते हैं जिसकी वजह से घर में नकारात्मकता बढ़ती है।

साथ भोजन करने से बढ़ेगा प्यार
सास और बहू यदि पुरानी बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करने के लिए राजी हैं तो उन्हें साथ भोजन करना चाहिए। सास बहू के झगड़े रोकने के लिए दोनों को साथ में भोजन करना चाहिए। ऐसा आप घर के डाइनिंग टेबल के बजाय रसोईघर में करें। घर के किचन में साथ खाना खाने से राहु तथा अन्य ग्रहों के दोष से मुक्ति मिली है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications