Latest Updates
-
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन
सरकारी नौकरी पाने के लिए कर रहे हैं जद्दोजेहद, एक बार करें ये उपाय
अच्छी नौकरी आज हर किसी का सपना होती है। सरकारी हो या प्राइवेट इसमें सफलता पाने के लिए सभी जी तोड़ मेहनत करते हैं। लेकिन कई लोगों का सपना सरकारी नौकरी पाना होता है और इसके लिए वे हर संभव प्रयास करते हैं। पर हम सब जानते हैं आज के इस दौर में सरकारी नौकरी पाना इतना आसान नहीं होता लेकिन फिर भी आपको निराश होने की ज़रुरत नहीं है। आप उम्मीद का दामन थामे रहिए क्योंकि उम्मीद पर ही दुनिया कायम है।
ऐसे ही हमारे कुछ पाठक जो सरकारी नौकरी की तलाश में है और जिन्हें कई कोशिशों के बाद भी सफ़लता नही मिल पा रही है उनकी मदद के लिए आज हम यह लेख लेकर आए हैं और आशा करते हैं कि आपके लिए यह बहुत ही उपयोगी साबित होगा। जी हाँ, अगर आप जल्द ही सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखते हैं तो हमारा यह लेख ज़रूर पढ़ें। तो आइए जानते हैं जल्द सरकारी नौकरी पाने के कुछ आसान उपाय।

शिव जी की करें पूजा
यदि आप जल्द ही मनचाही सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो फिर आप शिव जी की पूजा प्रतिदिन करें। भगवान के आशीर्वाद से आपकी नौकरी में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी। इसके लिए आप हर सोमवार को शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। साथ ही महादेव को कच्चा दूध और साबुत चावल भी चढ़ाएं।

बजरंगबली को गुलाब और सिंदूर अर्पित करें
प्रत्येक मंगलवार को बजरंगबली के मंदिर में जाकर उन्हें सिंदूर अर्पित करें। साथ ही गुलाब का फूल भी बजरंगबली को चढ़ाने से वे जल्द ही प्रसन्न होंगे। हनुमान जी की हवा में उड़ती हुई तस्वीर की पूजा करें और साथ ही नियमित रूप से हनुमान चालीस का पाठ भी करें आपकी मनोकामना जल्द ही पूरी होगी। हनुमान यंत्र की स्थापना करना भी आपके लिए शुभ रहेगा।

दाईं सूंड वाले गणेश जी की पूजा करें
दाईं सूंड वाले गणेश जी की प्रतिमा या चित्र की स्थापना किसी भी चतुर्थी पर अपने घर में करें इसके बाद नियमित रूप से इनकी पूजा करें।

गाय को खाना खिलाएं
यदि आप नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो उससे पहले आप किसी गाय को आटा और गुड़ खिलाकर जाएं। इससे आपको सफलता ज़रूर मिलेगी।

शनिदेव की पूजा से कुंडली के दोष होंगे दूर
यदि कुंडली में किसी प्रकार का दोष है तो भी आपकी नौकरी में अड़चन आ सकती है। इसके लिए आप हर शनिवार को शनिदेव की पूजा करें। इसके लिए शनिदेव की पूजा के साथ 108 बार "ॐ शं शनैश्चराय नम:" मंत्र का जाप करें।

घर से निकलते वक़्त मीठा ज़रूर खाएं
इंटरव्यू देने से पहले घर से दही और चीनी खाकर ही निकलें इससे सब कुछ मंगल होगा।

इस मंत्र का करें जाप
इंटरव्यू पर जाने से पहले 'ॐ नम: भगवती पद्मावती ऋद्धि-सिद्धि दायिनी' मंत्र का 108 बार जाप करने से निश्चित रूप से आपको सफलता मिलेगी।

पीपल के पेड़ की सेवा ज़रूर करें
रविवार छोड़कर प्रतिदिन पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें। कहते हैं पीपल के पेड़ पर देवताओं और पितरों का वास होता है इसलिए उनके आशीर्वाद से आपको सफलता ज़रूर मिलेगी। शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के पास दिया ज़रूर जलाएं।



Click it and Unblock the Notifications
