Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
चावल के पांच दानों में छिपा है आपकी समस्याओं का हल, जानें सरल उपाय
आपने इस बात पर गौर किया होगा कि पूजा के दौरान थाल में चावल के दाने भी रखे जाते हैं। हिंदू धर्म में पूजा के दौरान चावल चढ़ाना बहुत अहम माना जाता है। पूजा के दौरान चावल यानी अक्षत का ना होना अच्छा नहीं समझा जाता है।

मगर पूजा में चावल चढ़ाने के लिए भी खास नियम है जिनके बारे में जानकारी होना आवश्यक है। सही नियम से यदि अक्षत का प्रयोग किया जाए तो व्यक्ति के जीवन की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो चावल के दानों से जुड़े उपाय यदि सही ढंग से किए जाएं तो उनमें व्यक्ति की किस्मत को पलट देने तक की शक्ति होती है। इसकी मदद से आप अपने रुके हुए कार्यों को बना सकते हैं।

1.
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक पूजा के दौरान आप अपने ईष्ट देवी या देवता को चावल के पांच दाने चढ़ाएं। साथ ही साथ मन में अपनी कामना कहते रहें। इस उपाय से आपको जरूर लाभ मिलेगा। आपके जिन कामों में अड़चनें आ रही थीं, वो दूर हो जाएंगी।
2.
अगर जीवन में आप मानसिक तौर पर परेशान हैं तो पूजा में चावल अवश्य चढ़ाएं। इससे मन को शांति मिलती है।

3.
चावल मां अन्नपूर्णा का ही अंश मानी जाती है। जो व्यक्ति भगवान को ये अर्पित करता है स्वयं उसके घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है। उसके जीवन में समृद्धि आती है।
4.
जब भी आप भगवान को अक्षत चढ़ाएं तब 'अक्षताश्च सुरश्रेष्ठ कुंकमाक्ता: सुशोभिता: मया निवेदिता भक्त्या: गृहाण परमेश्वर॥' मंत्र का जप करें। ऐसा करके आप प्रभु को प्रसन्न करते हैं और आपको उनकी कृपा से सभी सुखों की प्राप्ति होगी।

5.
सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। आप सोमवार के दिन एक मुट्ठी चावल के दाने शिवलिंग पर चढ़ाएं। आपको तरक्की मिलेगी और मान सम्मान में भी वृद्धि होगी।
6.
अगर आप धन संपत्ति में इजाफा चाहते हैं तो लक्ष्मी माता को प्रसन्न करें। इसके लिए आप पूजा के समय उन्हें कुमकुम और चावल चढ़ाएं।

7.
इस बात का विशेष ध्यान रखें कि जिस चावल को आप भगवान पर अर्पित करने वाले हैं उसे हमेशा गंगाजल से शुद्ध करने के बाद ही चढ़ाएं। पूजा का उचित फल आपको मिलेगा।
8.
भूल कर भी पूजा के लिए टूटे हुए चावल के दानों का इस्तेमाल ना करें। ये अशुभ माना जाता है। टूटे हुए चावल के कण घर में गरीबी लाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
