Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पक्षियों को दाने खिलाने से बदल सकती है आपके कुंडली और ग्रह-नक्षत्र
मौसम बदलना प्रकृति का एक नियम है जिसे कोई नहीं बदल सकता। किन्तु हमारे बेजुबान जानवरों के लिए ये बदलते मौसम कभी कभी जानलेवा साबित हो जाते है। ज़्यादा सर्दी हो या ज़्यादा गर्मी इनके लिए इसके प्रकोप से बचना बेहद मुश्किल होता है। लेकिन मनुष्य अगर चाहे तो इनकी मदद अपने तरीके से कर सकता है। जी हाँ दोस्तों गर्मी का मौसम आ चुका है ऐसे में जाहिर से बात है इंसान हो या जानवर दोनों को प्यास अधिक लगती है।
वैसे तो हम सब जानते है कि पानी पिलाना बहुत ही पुण्य का काम होता है लेकिन क्या आप यह जानते है कि अगर हम नियमित रूप से पक्षियों को पानी पिलाते है और उन्हें चारा डालते है तो उसका सकारात्मक प्रभाव हमारी कुंडली पर भी पड़ता है और हमारा जीवन धन धान्य से भरपूर रहता है। तो आइए जानते है पक्षियों की सेवा करने से किन शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

शनि देव होतें है प्रसन्न
यदि आप पक्षियों को पानी और चारा देते है तो ऐसा करने से आपकी कुंडली के दोष दूर हो जाते है। कहतें है ऐसा करने से शनि देव भी प्रसन्न होते है और अपना आशीर्वाद प्रदान करते है जिससे मनुष्य के जीवन में आने वाली सभी बाधाएं टल जाती है और उसे सफलता प्राप्त होती है।
मिलती है निरोगी काया
पक्षियों की सेवा करने वाले मनुष्य की सेहत हमेशा अच्छी रहती है। इसके अलावा उसके परिवार के अन्य सदस्य भी हमेशा स्वस्थ रहतें है।
कुंडली में राहु-केतु की महादशा हो तो
यदि आपकी कुंडली में राहु केतु की महादशा हो तो आपको पक्षियों को पानी के साथ बाजरा भी डालना चाहिए। यह उपाय आपके लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगा।
घर में नहीं होता कलह
कहतें है अगर आप पक्षियों को पानी पिलाकर उनकी प्यास बुझाते है तो आपके घर में हमेशा सुख और शान्ति रहती है। साथ परिवार के सदस्यों के बीच हमेशा प्रेम और सौहार्द की भावना बनी रहती है।
होती है संतान की प्राप्ति
अगर आप निःसंतान है और संतान प्राप्ति की इच्छा रखतें है तो आपको नियमित रूप से पक्षियों की सेवा करनी चाहिए। इससे जल्द ही आप पर ईश्वर की कृपा होगी और आपकी मनोकामना की पूर्ति होगी।
नए घर का सपना होगा पूरा
यदि आप नियमित रूप से पक्षियों को पानी पीला रहे है तो इससे आपका एक नया घर खरीदने का सपना भी जल्द ही पूरा हो जाएगा। इसके अलावा अगर आपने नया घर खरीद लिया है और उसमे शिफ्ट होने में आपको दिक्कतें आ रही है तो आप इस उपाय को करके अपनी समस्त परेशानियों से छुटकारा पा सकतें है।
होंगी कानूनी अड़चने दूर
यदि आप लम्बे समय से किसी कानूनी दांव पेंच का शिकार हो रहे है और इससे निकलने में आपको बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है तो आप मिट्टी के बर्तन में पक्षियों को पानी पिलाएं, फैसला ज़रूर आपके ही पक्ष में आएगा।
शुक्र ग्रह की पीड़ा होती है दूर
यदि आपकी कुंडली में शुक्र की स्तिथि अशुभ है तो आप पक्षियों को पानी के अलावा ज्वार भी दें इससे आपको ज़रूर राहत मिलेगी।
माता पिता का मिलेगा आशीर्वाद
अगर आपके माता पिता आपसे नाराज़ चल रहे है या फिर बात बात पर आपकी उनसे अनबन हो रही हो तो ऐसे में आप पक्षियों की सेवा करनी शुरू कर दें इससे आपको ज़रूर लाभ होगा साथ ही आपको अपने माता पिता का पूरा प्रेम, सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा।
मानसिक शांति के लिए
पक्षियों को पानी के साथ चावल डालने से सभी मानसिक परेशानियां दूर होतीं है और आप अपने जीवन में सुख और शान्ति का अनुभव करतें है।
होतें है सूर्य देव प्रसन्न
यदि आपकी कुंडली में सूर्य की स्तिथि शुभ नहीं है तो आप पक्षियों को पानी के साथ गेंहू भी खिलाएं। इससे सूर्य देव प्रसन्न होते है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
