Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
सच्चा है आपका प्यार तो इन उपायों की मदद से पाएं पार्टनर का साथ
प्रेम एक ऐसा भाव है जिसे आप सामने वाले के प्रति महसूस कर सकते हैं लेकिन आप उसे जबरदस्ती अपने प्रति प्यार नहीं करवा सकते हैं। प्रेम का अर्थ ही है कि आप स्वयं के लिए नहीं बल्कि आप जिसे पसंद करते हैं उसकी ख़ुशी के लिए जीना सीख जाते हैं। जब इंसान प्यार में डूब जाता है तब वो खुद में सकारात्मक बदलाव महसूस करता है।

अगर आप किसी शख्स को पसंद करते हैं और सामने वाले के मन में भी आपके लिए अच्छी भावना है तो कुछ उपायों की मदद से आपको अपना प्यार मिल सकता है। शास्त्रों में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिनकी मदद से सच्चे प्रेम की भावना रखने वाले पार्टनर को एक दूसरे का साथ जीवनभर के लिए मिल सकता है। सच्ची और अच्छी नियत रखने वाले लोगों के लिए ही ये उपाय काम करेंगे। जो लोग जबरदस्ती किसी को अपना बनाना चाहते हैं उनके लिए ये उपाय काम नहीं करेंगे।

चढ़ाएं बांसुरी
भगवान कृष्ण के मंदिर जाएं और उन्हें बांसुरी और पान चढ़ाएं। भगवान से अपने प्रेम के लिए प्रार्थना करें।

काले रंग की वस्तु से बचें
आप एक दूसरे को काले रंग की या कोई नुकीली वस्तु न दें। एक दूसरे को गिफ्ट में भी कोई काले रंग की चीज न दें। इससे रिश्तों में दूरियां आती हैं।
आप अपनी पार्टनर को हीरा या अमेरिकन डायमंड भेंट कर सकते हैं। ये काफी शुभ माना जाता है। इसका रंग आप काला या नीला न चुनें। आप लाल, पीला, गुलाबी या गोल्डन रंग की वस्तुएं गिफ्ट में एक दूसरे को दे सकते हैं।

मुलाकात के लिए कौन सा दिन है श्रेष्ठ और कौन सा खराब
कहा जाता है कि प्रेमी जोड़ों को शनिवार और अमावस्या के दिन नहीं मिलना चाहिए। इस दिन मिलने से वाद-विवाद होने का खतरा बना रहता है। प्रेम सबंधों में सफलता मिलने पर संशय बना रहता है।
वहीं मिलने के लिए शुक्रवार और पूर्णिमा का दिन खास बताया गया है। इतना ही नहीं, जिस माह की पूर्णिमा शुक्रवार के दिन हो वो तिथि और भी खास मानी जाती है। इससे पार्टनर्स के बीच एक दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ता है।

करें इस मंत्र का जप
आप राधा कृष्ण की तस्वीर के सामने या उनके मंदिर में जाकर अपने प्रेमी या प्रेमिका को मन में रखकर 'ॐ क्लीं कृष्णाय गोपीजन वल्लभाय स्वाहा:' मंत्र का जप करें। भगवान श्री कृष्ण की आराधना करते हुए सच्चे मन से इस मंत्र का जप 108 बार करें।

हर शुक्रवार करें ये काम
प्रेम विवाह में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए हर शुक्रवार राधा कृष्ण के मंदिर जाकर दर्शन करें। फूलों की माला चढ़ाकर उन्हें मिश्री का भोग लगाएं, आपको जरूर सफलता मिलेगी।

कन्या पहने हरी चूड़ियां
प्रेम विवाह को सफलतापूर्वक पूर्ण कराने के लिए लड़की को अपने हाथों में हरे रंग की चूड़ियां पहननी चाहिए। साथ ही गुरुवार को पीले और शुक्रवार को सफ़ेद वस्त्र पहनने चाहिए।
लड़के यदि अपने पार्टनर के मन में आकर्षण बनाए रखना चाहते हैं तो उन्हें कामयाब लव लाइफ के लिए पन्ना की अंगूठी धारण करनी चाहिए।

करें मां दुर्गा की पूजा
आप किसी को पसंद करते हैं और अपना बनाना चाहते हैं तो मां दुर्गा की पूजा करें। आप उन्हें लाल रंग की ध्वजा चढ़ाएं, प्रेम जीवन में जरूर सफलता मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications