Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
अगर नहीं मिल रहा नौकरी में प्रमोशन तो अपनाएं यह सरल उपाय
आज के इस दौर में हर कोई सफलता की सीढ़ी चढ़ना चाहता है। इसके लिए कई लोग कड़ी मेहनत भी करते हैं जिसका उन्हें सकारात्मक परिणाम भी मिलता है लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जो मेहनत तो करते हैं पर किस्मत उनका साथ नहीं देती ऐसे में वे सफलता का स्वाद चखने से वंचित रह जाते हैं।
आज का हमारा लेख उन नौकरीपेशा लोगों के लिए है जो लंबे समय से प्रमोशन और वेतन वृद्धि का इंतज़ार कर रहे हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पा रही। आप निराश न हो क्योंकि आपकी इस समस्या का समाधान हमारे पास है। बस कुछ आसान से उपाय अपनाकर आप अपने प्रोमशन में आ रही रुकावटों को दूर कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं किन उपायों से मिल पाएगी आपको अपनी नौकरी में तरक्की।

करें शनिदेव की पूजा
यदि लाख कोशिशों के बावजूद आपके प्रमोशन या इन्क्रीमेंट में अड़चने आ रही हैं तो आप शनिदेव की पूजा शुरू कर दें। इसके लिए आप प्रत्येक शनिवार को पूरे विधि विधान और सच्चे मन से शनिदेव की पूजा करें। हर शनिवार को बर्ह्म मुहूर्त में उठकर प्रार्थना करें और शनि मंत्र का जाप करें- "ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनिश्चराय नमः"। इसके अलावा इस दिन धतूरे की जड़ और सात मुखी रुद्राक्ष धारण करना बेहद शुभ होता है।

सूर्यदेव को करें प्रसन्न
जीवन में सुख समृद्धि और शांति के लिए ग्रहों के राजा सूर्यदेव की आराधना करें। रोज़ाना सवेरे सूर्यदेव को तांबे के पात्र से जल अर्पित करें। साथ ही सूर्य बीज मंत्र का जाप करें- "ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः"।
इसके अलावा रविवार के दिन 12 मुखी रुद्राक्ष और बेल मूल धारण करें। सूर्य यंत्र की स्थापना करने से भी आपको जल्द ही तरक्की मिलेगी।

गौ माता की सेवा
गायों की सेवा करने से हमारे देवी देवता प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से व्यक्ति को जल्द ही सफलता मिलती है। यदि आप अपनी नौकरी में प्रमोशन के साथ वेतन वृद्धि चाहते हैं तो रोज़ाना गाय को रोटी के साथ गुड़ खिलाएं। इससे आपकी मनोकामना जल्द ही पूरी होगी।

पक्षियों को अनाज खिलाएं
यदि आपकी नौकरी या प्रमोशन में किसी भी तरह की बाधा आ रही है तो आप रोज़ाना पक्षियों को मिश्रित अनाज खिलाएं। इसमें गेहूं, ज्वार, मक्का, बाजरा, चावल, दालें शामिल कर सकते हैं। अनाज के साथ साथ अपने घर के आंगन या छत पर पक्षियों के लिए पीने का पानी भी रखें।

केले के पेड़ में जल चढ़ाएं
गुरूवार विष्णु जी का दिन होता है इसलिए हर गुरूवार को विष्णु जी की पूजा के साथ साथ केले के पेड़ में जल चढ़ना भी आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा।

कुछ अन्य उपाय
1. माता पिता की सेवा करें।
2. गरीबों में काले कम्बल का दान करें।
3. रोज़ाना पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं।
4. हर शनिवार को पीपल के पेड़ के पास सरसों तेल का दिया जलाएं।
5. सोमवार को कनिष्ठिका उंगली में चाँदी की अंगूठी में मोती धारण करें।
6. गुरूवार को पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें लेकिन उसे स्पर्श न करें।
7. घर से निकलते वक़्त हमेश अपना दाहिना पैर ही बाहर निकालें।
8. हनुमान जी की आराधना करें।
9. प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
10. माँ काली की पूजा करें।



Click it and Unblock the Notifications
