Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
जानिए सप्ताह के किस दिन बाल धोने से बढ़ती है सुंदरता और दूर होती है आर्थिक तंगी
हिंदू धर्म में बाल से लेकर नाखून तक से जुड़ी कई मान्यताएं हैं। ऐसा माना जाता है कि हफ्ते में कुछ दिन ऐसे होते हैं जिस दिन बाल काटना या धोना बेहद अशुभ होता है। इसके अलावा नाखून काटने के लिए भी अलग-अलग दिन होते हैं। कहते हैं यदि इन नियमों का पालन किया जाए तो व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है और बरकत भी होती है। साथ ही ऐसा करने से जातक की खूबसूरती भी बढ़ जाती है। आइए आपको बताते हैं कि सप्ताह के कि स दिन बाल धोने से आपके जीवन पर शुभ अशुभ प्रभाव पड़ता है।

सोमवार
सोमवार के दिन सुहागिन औरतों को बाल धोने से बचने बचना चाहिए। कहते हैं यदि सोमवार के दिन कोई भी शादीशुदा औरत अपने बाल धोती है तो उसके परिवार में कलह बढ़ता है। साथ ही हर कार्य में बाधा आती है। वहीं कुंवारी लड़कियां इस दिन अपने केश धो सकती हैं।

मंगलवार
मंगलवार के दिन शादीशुदा औरतों के साथ कुंवारी लड़कियों को भी अपने बाल नहीं धोने चाहिए। कहते हैं ऐसा करने से जीवन में नकारात्मकता आती है और शुभ कार्यों में भी रुकावट पैदा होती है।

बुधवार
बाल धोने के लिए बुधवार का दिन बहुत ही शुभ माना गया है। इस दिन कुंवारी लड़कियों के अलावा शादीशुदा महिलाएं भी अपने बाल धो सकती हैं। इसके अलावा पुरुष भी अपने बालों को धो सकते हैं। कहते हैं इस दिन बाल धोने से सुख समृद्धि आती है। साथ ही धन-धान्य की कमी नहीं रहती है। व्यापारियों का कामकाज भी बढ़ता है।

गुरुवार
कहते हैं गुरुवार के दिन कभी भूलकर भी बाल नहीं धोने चाहिए। यदि इस दिन कोई बाल धोता है तो उसे आर्थिक तंगी झेलनी पड़ती है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधित परेशानी भी होती है। ऐसा माना जाता है कि गुरुवार के दिन बालों को धोने से उम्र भी कम होती है।

शुक्रवार
शुक्रवार के दिन बाल धोने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है और आर्थिक तंगी दूर होती है। इसके अलावा शुक्र देव का भी मेहरबान रहते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन बालों को धोने से जातक की सुंदरता भी बढ़ती है।

शनिवार
सुहागिन औरतों को शनिवार के दिन बाल नहीं धोने चाहिए। कहते हैं ऐसा करने से शनिदेव रुष्ट होते हैं और जीवन कष्टों से भर जाता है।

रविवार
रविवार के दिन ज्यादातर लोग अपने बालों को धोते हैं, लेकिन शादीशुदा औरतों को इस दिन अपने केस धोने से बचना चाहिए। ऐसा करने से उन्नति में रुकावट आती है।
इन सब दिनों के अलावा शादीशुदा औरतों को अमावस्या, पूर्णिमा और एकादशी के दिन भी बाल नहीं धोना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
