Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
आटे के ये चमत्कारी उपाय, जीवन में बढ़ा सकते हैं सुख-समृद्धि, शुभता और आय
हर इंसान जीवन में सभी तरह की खुशियों की इच्छा रखता है। इसके लिए वो कई तरह के प्रयास करता है। हर तरक्की के लिए उसे कई तरह के इम्तिहान भी देने पड़ते हैं। व्यक्ति के जीवन पर ग्रह नक्षत्रों का भारी प्रभाव पड़ता है। अपनी स्थिति को सकारात्मक बनाये रखने के लिए आपको ग्रहों से पड़ने वाले प्रभाव पर भी ध्यान देने की जरुरत है।

आप इनके लिए कुछ आसान टोटकों या उपायों की मदद ले सकते हैं। आज हम आपके लिए आटे से जुड़े कुछ ऐसे आसान उपाय लेकर आये हैं जो आपके और आपके परिवार के सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी कर सकता है।

नौकरी और व्यवसाय से संबंधित उपाय
रविवार के दिन आटे में गुड़ मिलाकर मीठी पुरियां बनाकर गाय को खिलाने से नौकरी और व्यवसाय से संबंधित दिक्कतें दूर होती हैं। इससे सूर्य मजबूत होगा और आय के साधन के क्षेत्र की परेशानियां कम होंगी।

शनि की वक्रदृष्टि में सुधार हेतु उपाय
व्यवसाय में दिक्कतें आने का एक कारण शनि की वक्रदृष्टि भी होती है। इसलिए शनि को मजबूत करने के लिए रोटी में सरसों का तेल चुपड़कर कुत्ते को खिलाएं। इससे क़र्ज़ और आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और आपका व्यवसाय फलने फूलने लगेगा।

आर्थिक स्थिति की बेहतरी के लिए उपाय
साफ आटा लेकर उसमें थोड़ी सी हल्दी मिलकर गूंथे और छोटी लोइयां बनाएं। ये काम आप गुरुवार के दिन करें। इन लोइयों को किसी गाय को खिलाएं। गाय को हमेशा से ही माता का दर्जा दिया जाता रहा है जिसमें देवी देवताओं का वास हो। इस उपाय से आपके ऊपर गुरु की कृपा होगी और गुरु को समृद्धि का कारक माना गया है। इसके परिणामस्वरूप आपके घर में धन टिकने लगेगा।

इस उपाय से परिवार में बढ़ेगा प्यार
शनिवार को 100 ग्राम चने, 11 तुलसी के पत्ते और 2 दाने केसर के साथ गेहूं को पिसने के लिए दे दें। इसी आटे को घर में प्रयोग करने से जहां एक ओर परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है, वहीं आर्थिक तंगी भी दूर होती है। इसके साथ ही घर में सभी सदस्यों के बीच प्रेम और सद्भाव में भी बढ़ोत्तरी होती है।



Click it and Unblock the Notifications
