Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
काली मिर्च के दाने बदल सकते हैं आपकी क़िस्मत


काली मिर्च का नाम सुनते ही हम एक तीखे स्वाद का अनुभव करने लगते हैं। अपने खाने को और भी ज़ायकेदार बनाने के लिए हम इसका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि इसके अन्य ऐसे कई फायदे हैं जो आपकी किस्मत बदल सकते हैं। जी हाँ काली मिर्च के कुछ दाने आपका भाग्य पक्ष मज़बूत कर सकते हैं और आपकी समस्याओं का निदान भी कर सकते हैं।
तो चलिए जानते हैं कैसे काली मिर्च के दाने बना सकता है आपके बिगड़े हुए कामों को।

बुरी नज़र से बचाती है काली मिर्च
हर तरह की बुरी नज़र से खुद को और अपने घर को भी सुरक्षित रखने में काली मिर्च बहुत सहायक है। अगर पहले से ही आपको बुरी नज़र लग गयी है तो उसका भी प्रभाव खत्म हो जाएगा। इसके लिए आप दीपक जलाकर उसमे काली मिर्च के कुछ दाने डाल दें और फिर उस दीपक को घर के किसी कोने में रख दें।

धन लाभ के लिए
आर्थिक तंगी हमारे सोचने समझने की शक्ति भी खत्म कर देती है। अगर आप इस समस्या से जूझ रहे हैं तो काली मिर्च के कुछ दाने आपकी मदद कर सकते हैं। धन लाभ के लिए काली मिर्च के 5 दाने लेकर आप अपने घर के आस पास के चौराहे पर जाएं। वहां चारों ओर एक एक दाना फेंक दें और पाचंवा दाना ऊपर आकाश की और उछाल दें। इसके पश्चात वापस घर लौटते वक़्त पीछे मुड़कर बिल्कुल भी ना देखें।
ऐसा करने से आपको ज़रूर लाभ होगा। ऐसी मान्यता है कि इस प्रक्रिया से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और हमेशा सुख और शान्ति बनी रहती है।

जब किसी ज़रूरी काम से बाहर जाएं
अगर आप अपने किसी ज़रूरी काम से बाहर जा रहे हैं तो काली मिर्च आपको सफलता ज़रूर दिलाएगी। आपको बस इतना करना है कि घर के मुख्य द्वार पर 5, 7, 11, 21, या 51 काली मिर्च के दाने रखें और उस पर अपना पैर रखकर बाहर निकलें। ऐसा करने से आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और आपका अटका हुआ या अधूरा कार्य भी पूरा हो जाएगा।

शनि दोष से मुक्ति
जैसा की हम सब जानते हैं कि अगर हमारी कुंडली में शनि कमज़ोर है तो उनकी टेढ़ी नज़र हमारे जीवन को परेशानियों से भर देती है और हमारा जीवन नर्क बन जाता है। लेकिन अगर आप शनि के ख़राब प्रभाव को शांत करना चाहते हैं तो काली मिर्च के कुछ दाने और कुछ पैसे 11, 21, 51 या अपने सामर्थ्य अनुसार एक काले कपड़े में बांधकर रख दें उसके बाद इसे किसी गरीब को दान कर दें।
ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होंगे और आपको उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा।

काली मिर्च के स्वास्थ्य लाभ
काली मिर्च केवल आपकी किस्मत नहीं बदल सकता बल्कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही लाभकारी है।
आइए जानते हैं कैसे।
1. काली मिर्च के नियमित सेवन से महिलाओं को स्तन कैंसर नहीं होता। ऐसा मानना है कि इसके सेवन से कैंसर की गाँठ नहीं बनती।
2. पाचन शक्ति के लिए भी काली मिर्च बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से पेट फूलना, अपच, दस्त, कब्ज और अम्लता जैसी परेशानी से छुटकारा मिल जाता है।
3. वजन कम करने में भी यह मदद करता है।
4. सर्दी जुकाम में भी यह राहत दिलाता है।
5. यदि आप तनाव या अवसाद से ग्रस्त हैं तो नियिमत काली मिर्च का सेवन करें, इससे आपका तनाव दूर हो जाएगा और आप मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे।
6. इसके सेवन से भूख न लगने की शिकायत से भी छुटकारा पाया जा सकता है
7. काली मिर्च को दही में मिलाकर लगाने से रूसी की समस्या दूर होती है।
8. काली मिर्च का स्क्रब बनाकर भी हम अपने चेहरे पर इस्तेमाल का सकते हैं और दमकता हुआ चेहरा पा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
