Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
सेक्सुअल लाइफ को बेहतर बनाने के लिए अपनाएं फेंग शुई के ये आसान टिप्स
फेंग शुई एक प्राचीन चीनी आर्ट है जो लोगों के जीवन में सुकून और राहत पहुंचाने में मदद करता है और इसे करने का तरीका बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। क्या आपके जीवन में रोमांच कम हो गया है? आपको ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसका हल भी फेंग शुई के पास है और इसे फिर से आपके निजी जीवन में उत्साह भर सकता है।

फेंग शुई आपकी लव लाइफ में निर्णायक भूमिका अदा करता है, चाहे वो सिर्फ रोमांस हो या फिर आपकी सेक्सुअल लाइफ। नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह और यिन और यांग के बीच संतुलन ना रहने की वजह से लव लाइफ में नीरसता आ जाती है। डरने की जरूरत नहीं है, ये ऐसी स्थिति नहीं है जिसे नियंत्रित ना किया जा सके। यहां बताए जाने वाले फेंग शुई टिप्स आपके सेक्स ड्राइव को दोबारा से बेहतर बना सकते हैं और आपके तथा पार्टनर के कीच के प्रेम को जाग्रत कर सकते हैं।
क्या है फेंग शुई?
फेंग शुई एक चीनी पद्धति है जो ऊर्जा के प्रवाह, यिन (नारीत्व) और यांग (पौरुषता) के बीच संतुलन और पांच तत्व (जल, पृथ्वी, अग्नि, वायु और धातु) पर आधारित होता है।
अपनी सेक्सुअल लाइफ को बेहतर बनाने के लिए अपनाएं ये 10 फेंग शुई टिप्स

1.
अपने कमरे को ऐसा बनाएं जहां आपको जाकर सुकून मिले। बेडरूम में पहुंच कर आपको रिलैक्स होने का एहसास हो। इसके लिए आप गर्माहट महसूस कराने वाले रंगों का इस्तेमाल करें।
2.
कमरे में वेंटिलेशन की सुविधा रखें। माहौल को शुद्ध और ताजा बनाए रखने के लिए जरूरी है की कमरे में हवा का प्रवाह बना रहे।

3.
आपके बेड की दिशा इसमें काफी महत्वपूर्ण रहती है। आप दरवाजे की तरफ पैर करके ना सोएं क्योंकि इससे आप नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं।
4.
अच्छे बेड शीट्स का इस्तेमाल करें। आप अपने बेडरूम के लिए थोड़े अच्छे और क्वालिटी वाले बेड शीट्स का इस्तेमाल करें।

5.
कमरे से दोस्त और परिवार की तस्वीरें हटा दें। आप तस्वीरों को ऐसी जगह रखें जिससे बेड से आप उन्हें ना देख सकें, क्योंकि इनसे भी नकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
6.
कमरे की रौशनी को सौम्य रखें। आप हल्की रौशनी वाले बल्ब या फिर कैंडल्स के बारे में सोच सकते हैं।

7.
कमरे में ऐसी कोई चीज ना रखें जिससे आपको अपने काम की याद आ जाए। कमरे से कंप्यूटर, लैपटॉप और टेलीविजन को हटा दें। ये कमरे में यांग अर्थात पुल्लिंग एनर्जी को काफी ज्यादा बढ़ा देते हैं।
8.
कमरे की छत पर कुछ मनोरंजक चीजें लटका सकते हैं जैसे स्टार्स, सीलिंग लाइट्स आदि। चीनी लोगों के मुताबिक आपका बिस्तर किस तरीके से सजाया गया है वो आपके सपनों को भी प्रभावित करता है। इस वजह से इस पॉइंट को इग्नोर ना करें।

9.
कमरा साफ़ रखें। आपका बिस्तर सही तरीके से लगा होना चाहिए। इससे पॉजिटिव एनर्जी बढ़ेगी और आपका सेक्सुअल रुझान भी बेहतर होगा।
10.
कमरे में कुछ फूल रखें। ध्यान दें कि ये लाल गुलाब या फिर लाल, गुलाबी या ऑरेंज रंग के ट्यूलिप के फूल हों।



Click it and Unblock the Notifications
