Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
Chaitra Month: हिंदू कैलेंडर का पहला महीना है चैत्र, इन कामों को करने की होती है सख्त मनाही
भारतीय पंचांग के अनुसार हिंदू कैलेंडर का पहला माह चैत्र होता है। धार्मिक नजरिये से चैत्र के महीने को बहुत अहम माना जाता है। इस माह में बसंत ऋतु का अंत तथा ग्रीष्म का आगमन होता है। इस माह का संबंध चित्रा नक्षत्र से होता है इसलिए इसे चैत्र कहा जाता है। चैत्र हिंदू कैलेंडर का पहला महीना है इसलिए इस दौरान कई विशेष बातों का ख्याल रखना जरुरी माना जाता है। जानते हैं चैत्र महीने में किन चीजों से परहेज करना जरुरी होता है।

तामसिक भोजन से दूरी
इस महीने में आप मांसाहार के सेवन के बचें। साथ ही शराब आदि से भी दूरी बनाएं।

न करें बासी भोजन
इस महीने के साथ ही गर्मी का मौसम भी दस्तक दे देता है इसलिए इस माह में बासी भोजन का सेवन करने से बचना चाहिए। बासी भोजन खाने से आपकी सेहत जल्दी खराब हो सकती है।

अनाज का सेवन कम
इस महीने में ही साल का पहला नवरात्र आता है। माता को समर्पित इन नौ दिनों की तैयारी के लिए अनाज खाना धीरे धीरे कम कर देना चाहिए।

गुड़ न खाएं
चैत्र के महीने में गुड़ का सेवन करने से बचें। इस महीने में आप गुड़ से बनी चीजें खाने से भी परहेज करें।

चमड़े की चीजों के इस्तेमाल से बचें
हिंदू पंचांग के पहले महीने में चमड़े की चीजों के इस्तेमाल से बचना चाहिए। हो सके तो इस महीने में चमड़े की बेल्ट, जूते और पर्स जैसी चीजों से दूरी बनाएं।

नीम की पत्ती
चैत्र का महीना लगने के बाद सुबह के समय नीम की चार से पांच कोमल पत्तियां चबानी चाहिए। इससे शरीर को बहुत लाभ मिलता है। साथ ही कई प्रकार के रोग भी ठीक होते हैं।

चने का सेवन
चैत्र के महीने में चने खाना काफी अच्छा और शुभ माना जाता है। इससे आपकी सेहत को भी लाभ मिलेगा।

पानी
चैत्र माह में मौसम गर्म होने लगता है। ऐसे में अपने शरीर को हाईड्रेट रखने के लिए खूब सारा पानी पीने की सलाह दी जाती है।

भगवान सूर्य को चढ़ाएं जल
इस महीने में गुस्से और चिड़चिड़ाहट की परेशानी से बचने के लिए भगवान सूर्य को आप तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। साथ ही नमक का सेवन कम करें।

धन की कमी के लिए करें ये उपाय
अगर आप धन की कमी से जूझ रहे हैं तो अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए पूरे महीने लक्ष्मी माता को शुद्ध गुलाब का इत्र या फिर लाल गुलाब के फूल अर्पित करें। इस माह सूर्य देव और माता की उपासना करने से लाभ मिलता है। समाज में यश और मान सम्मान बढ़ता है।



Click it and Unblock the Notifications