Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Chaitra Navratri 2022 : इस चैत्र नवरात्रि पर घर ले आएं ये वस्तुएं, साथ में बरक़त और खुशहाली की मिलेगी गारंटी
चैत्र का महीना आने के साथ ही नवरात्रि पर्व की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। सभी लोग व्रत पूजन और माता के स्वागत की तैयारियों में लग जाते हैं। नवरात्रि का पर्व हिन्दू धर्म में बहुत ही विशेष महत्व रखता है। इसमें नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ अलग अलग रूपों की आराधना की जाती है। पूजा पाठ के सामान के अलावा नवरात्रि के शुभ अवसर पर कुछ ऐसी चीज़ों की भी खरीदारी की जाती है जिनको घर पर लाने से घर में सुख शान्ति और बरकत बढ़ती है। चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ वस्तुओं के बारे में।

चांदी की वस्तुएं
नवरात्रि के शुभ अवसर पर घर में चांदी खरीदकर ज़रूर लानी चाहिए। अपनी क्षमता और सामर्थ्य अनुसार चांदी की कोई वस्तु ज़रूर खरीदनी चाहिए। माना जाता है कि इससे घर की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। चांदी की खरीदी हुई वस्तु को पहले मां अम्बे को चढ़ाएं उसके बाद ही इस्तेमाल में लाएं।

त्रिकोणीय पताका
नवरात्रि के पहले दिन एक लाल रंग की त्रिकोणीय पताका घर लायें और पूजा के स्थान पर रखें। नौ दिन तक माता की अराधना के दौरान उस पताका को रखें। नवमी के दिन उस पताका को मां के मंदिर की गुंबद में लगा आयें। जिन भक्तों को विदेश जाने की कामना है या विदेश जाने वाले हैं उनके लिए ऐसा करना लाभकारी साबित होगा।

मिट्टी का छोटा घर
नवरात्रि में मिट्टी का एक छोटा सा घर खरीदकर लायें और उसे अपने पूजा घर में मां की मूर्ति या तस्वीर के पास रख दें। इससे परिवार के सदस्यों के बीच प्यार और घर में सुख शान्ति बनी रहती है। अपना नया घर बनाने या खरीदने की दृष्टि से भी यह शुभ होता है।

मौली का धागा
अपनी नौकरी या कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए नवरात्रि के दिनों में मौली का धागा खरीदकर लाना शुभ होता है। इस धागे में नौ गांठे लगाकर माता की मूर्ति के सामने रखकर उपासना करने से मनोकामनाएं पूरी होती है।

सुहाग की सामग्री
सुहाग का सामान माता की पूजा में प्रयोग होता ही है। नवरात्रि के दिनों में सुहाग की सामग्री लाकर रखने से वैवाहिक जीवन और परिवार में सुख और सौभाग्य बना रहता है। नौंवे दिन सुहाग का सारा सामान काली मां को अर्पित करना चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications