Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Chandra Grahan: गर्भवती महिलाएं सावधान, चंद्रग्रहण के दौरान न करें ये काम
Chandra Grahan Me Pregnancy Effect in Hindi : चंद्रग्रहण एक खगोलीय घटना है मगर ज्योतिष में इसे शुभ नहीं माना जाता है। ग्रहण का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर किसी न किसी रूप में जरुर पड़ता है।
ग्रहण के समय में पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य के बीच में आ जाती है जिसकी वजह से सूर्य का प्रकाश चंद्रमा पर नहीं पड़ पाता है। ये भले ही वैज्ञानिक घटना है लेकिन इसे धार्मिक मान्यताओं से भी जोड़ कर देखा जाता है।
चंद्रग्रहण के समय में कई तरह की सावधानी बरतने के लिए कहा जाता है। खासतौर से गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के दौरान खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।
जानते हैं चंद्रग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को किन किन नियमों का पालन करना चाहिए ताकि गर्भ में पल रहे शिशु पर किसी तरह का प्रभाव न पड़े।

धारदार चीजों का उपयोग न करें
चंद्र ग्रहण के समय में प्रेगनेंट महिलाएं कैंची, सुई, चाकू जैसी धारदार चीजों के इस्तेमाल से बचें। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के समय नुकीली चीजों के इस्तेमाल से गर्भ में शिशु को नुकसान पहुंचता है।

घर पर ही रहें
चंद्रग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर पर ही रहना चाहिए। चंद्र ग्रहण के प्रभाव से स्वयं को बचाए रखने के लिए आप घर से बाहर ही न निकलें। माना जाता है कि ग्रहण का बुरा असर सीधा गर्भ पर पड़ता है।

ग्रहण के समय कुछ खाने से बचें
ग्रहण के समय में कुछ भी खाने की मनाही होती है। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के प्रभाव से खाने की चीजें खराब हो जाती हैं। ग्रहण लगने से पूर्व खाने की सभी चीजों और दूध में तुलसी रख दें। इस उपाय से ग्रहण के बाद भी खाने की शुद्धता बनी रहती है।

नकारात्मकता दूर करने के लिए करें ये काम
ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए गर्भवती महिलाओं को प्रभु का ध्यान करना चाहिए। चंद्र ग्रहण के समय में आप मुंह में तुलसी रखें फिर हनुमान चालीसा और दुर्गा स्तुति का पाठ करें।

करें मंत्रों का जाप
ग्रहण के समय में मन-मस्तिष्क को सकारात्मक रखने के लिए मंत्रों का जाप करना लाभकारी रहता है। यदि आप गर्भवती हैं तो अपनी और होने वाली संतान की सुरक्षा के लिए मंत्रों का जाप करते रहें।

ग्रहण के बाद जरुर करें ये काम
जब ग्रहण का समय समाप्त हो जाए तब गर्भवती महिलाओं को शुद्ध जल से स्नान कर लेना चाहिए। ऐसा जरुर करें क्योंकि ये शिशु को त्वचा संबंधी बीमारियों से बचाता है।



Click it and Unblock the Notifications
