Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
मंगलवार के दिन मांस मदिरा के सेवन के अलावा इन कामों की होती है सख्त मनाही
मंगलवार का दिन हनुमान जी का आशीर्वाद पाने के लिए सबसे उत्तम है। मंगलवार का दिन बजरंगबली को ही समर्पित माना गया है। इस दिन उनकी पूजा करने से सभी तरह के दोषों से मुक्ति मिलती है। ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी कलयुग में भी मनुष्यों के कष्टों का निवारण करने के लिए मौजूद हैं।

मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने की सलाह दी जाती है। मगर ऐसे कुछ काम हैं जिन्हें मंगलवार को करने की सख्त मनाही होती है। जानते हैं किन कामों को मंगलवार के दिन करने से जीवन में अशुभता बढ़ जाती है।

न खरीदें ब्यूटी प्रोडक्ट्स
ब्यूटी और मेकअप से जुड़े प्रोडक्ट्स की खरीदारी मंगलवार को नहीं करनी चाहिए। इससे शादीशुदा जीवन में कटुता आने की संभावना बढ़ जाती है। अगर आप ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए सोमवार और शुक्रवार का दिन उत्तम है।

लोहे का सामान न लाएं घर
मंगलवार के दिन लोहे का सामान खरीदना अच्छा नहीं माना जाता है। आप स्टील के बर्तन, चाकू, कैंची, नेल कटर आदि धारवाली चीजें इस दिन न खरीदें। इस दिन नया वाहन खरीदना भी ठीक नहीं होता है।

काले रंग के वस्त्र
मंगलवार के दिन लाल रंग के वस्त्र पहनने से मंगल दोष का असर कम होता है। वहीं इस दिन काले रंग के कपड़े न तो खरीदें और न ही धारण करें।

नाख़ून और बाल काटना
मंगलवार का दिन नाख़ून, बाल और दाढ़ी बनवाने के लिए अच्छा नहीं है।

पैसों से जुड़ा काम
मंगलवार के दिन पैसों का लेने करने से बचें। इससे धनहानि होने का खतरा बना रहता है। इस दिन दिए उधार में पैसों की वापसी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

मांसाहार और शराब से दूर
मंगलवार के दिन भूल से भी मांसाहार का सेवन नहीं करना चाहिए और न ही शराब पीनी चाहिए। इस दिन यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसके परिवार पर समस्या बनी रहती है।

मछली के सेवन से परहेज
मंगलवार के दिन नॉनवेज से दूरी बनाएं और न तो मछली खरीदें और न ही खाएं। जो व्यक्ति परहेज नहीं करते हैं उनका आर्थिक नुकसान होता है।

न खरीदें दूध से बनी चीजें
मंगलवार के दिन दूध से बनी मिठाईयां खरीदने से बचना चाहिए। दरअसल दूध को चंद्रमा का कारक माना जाता है और चंद्रमा तथा मंगल एकदूसरे के विरोधी हैं। आप मंगल के दिन बेसन की बूंदी से बने लड्डू खरीदें या फिर उन्हें घर पर ही तैयार करके हनुमान जी को भोग लगाएं।

शारीरिक संबंध
मंगलवार का दिन शारीरिक संबंध बनाने के लिहाज से सबसे खराब होता है। इस दिन संबंध बनाने से बचें।



Click it and Unblock the Notifications
