Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बुरी किस्मत को दूर करने में कारगर है दूध, जानें इसका आसान टोटका
दूध हमारे रोज़मर्रा के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। दैनिक ज़रूरतों के साथ साथ यह ख़ास व्यंजनों और यहां तक कि धार्मिक कार्यों और अभिषेक अनुष्ठानों में भी दूध का इस्तेमाल होता है। जहां पूर्णिमा में दूध की खीर को चन्द्रमा की रौशनी में रखा जाता है तो वहीं अधिकतर पूजाओं में शिवलिंग का अभिषेक दूध से ही किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध के कुछ ऐसे उपाय भी हैं जिनके द्वारा आप बुरी किस्मत या बड़ी-बड़ी समस्या को टाल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं दूध के ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में।

आर्थिक वृद्धि के लिए करें ये उपाय
रविवार की रात सोते समय अपने सिरहाने के पास एक गिलास दूध रखकर सोएं। ध्यान रहे कि दूध थोड़ा दूर रखा हो ताकि वह गिरे ना। अगले दिन सुबह उठकर रात भर रखे उस दूध को एक बबूल के पेड़ की जड़ों में डाल दें। इस उपाय को हर रविवार करने से आपके घर में आर्थिक समृद्धि और खुशहाली आएगी।

परिवार में बनी रहेगी शान्ति
यदि आपके परिवार में सदस्यों के बीच गलतफहमियां या एक-दूसरे के लिए बुरे ख्याल आ रहे हैं तो यह उपाय आपके लिए कारगर हो सकता है। शुक्ल पक्ष के पहले मंगलवार को चावल को दूध से धोएं और फिर उस दूध को झरने या नदी में बहा दें। ऐसा लगातार सात मंगलवार तक करने से घर के सदस्यों के बीच शांति बनी रहती है।

ग्रहों की कुदृष्टि के लिए ज़रुर करें ये उपाय
कई बार कुंडली में ग्रहों की कुदृष्टि पड़ जाती है जिससे समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में सोमवार के दिन सुबह स्नान करके शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं। ऐसा सात सोमवार तक लगातार करने से कुंडली पर ग्रहों की कुदृष्टि को दूर किया जा सकता है।

पीड़ा से पाएं ऐसे छुटकारा
यदि आप बहुत समय से किसी प्रकार की पीड़ा से परेशान हैं तो यह उपाय आपके लिए कारगर हो सकता है। सोमवार की रात को 9 बजे शिव मंदिर में जाकर कच्चे दूध में पानी मिलकर "ऊं जूं स:" मन्त्र का जाप करें। हर सोमवार को इसी तरह इस मन्त्र का जाप 108 बार करें। इससे आपकी पीड़ा कम होने लगेगी और आप बेहतर महसूस करेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
