Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बुरी नजर लगने पर कैसे मिलते हैं संकेत, बचने के लिए करें ये कारगर उपाय
आपने कभी ना कभी जीवन में बुरी नजर महसूस की होगी या फिर किसी को इस बारे में कहते सुना होगा। ना चाहते हुए और कई बचाव के बावजूद भी लोगों को बुरी नजर लग जाती है। किसी की सेहत, तरक्की, बिजनेस, करियर, पैसे को ही बुरी नजर नहीं लगती है बल्कि लोगों के हंसते खेलते रिश्तों और प्रेम जीवन को भी बुरी नजर बर्बाद कर देती है। सबसे ज्यादा और जल्दी बुरी नजर छोटे बच्चों को लगती है।

बुरी नजर एक तरह का ऐसा दोष है जो व्यक्ति के जीवन को बहुत गहरे रूप में प्रभावित करता है। ये कामयाब इंसान को सड़क पर ले आता है। अगर आपको कभी ऐसा महसूस हो कि आपके बनते हुए काम रुक रहे हैं और तरक्की की रफ्तार धीमी हो गयी है तो उसके पीछे बुरी नजर एक कारण हो सकता है। आपको जब भी इस तरह का अंदेशा हो तब तुरंत इन उपायों को आजमाएं।

घर पर पड़ जाए बुरी नजर
अगर आपको घर में प्रवेश करने के बाद से ही भारी भारी महसूस होता है और घर में कई तरह की परेशानियां एक के बाद एक सामने आ रही हो तो संभावना है कि आपके आशियाने को ही बुरी नजर ने घेर लिया है। ऐसा महसूस होने पर नारियल को काले कपड़े में बांधे और उसे घर के बाहर लटका दें। ऐसा करने से बुरी नजर की समस्या दूर हो जाएगी। अगर आप शुरुआत से ही बुरी नजर से बचे रहना चाहते हैं तो काले धागे में पीली कौड़ी बांधे और घर की देहलीज पर उसे लटका दें।

व्यापार में अचानक होने लगे नुकसान
अगर अच्छे खासे बढ़ते हुए व्यापार में अचानक मंदी आ जाए, काम अच्छा ना चले और प्रयास करने के बावजूद स्थिति नियंत्रण में नहीं आ पा रही हो तो आपको नींबू मिर्च का कारगर उपाय करना चाहिए। आप अपनी दुकान के किसी हिस्से में इसे टांग लें। ये आपको सिर्फ बुरी नजर से ही नहीं बल्कि वास्तुदोष से भी बचाए रखेगा। मगर इस बात का आप ख्याल रखें कि इसे लगाने का काम आप सिर्फ मंगलवार या शनिवार को करें। आप प्लास्टिक का नींबू मिर्च टांगने से बचें। लटकाए हुए नींबू मिर्च के सूखते ही उसे बदल दें।

घर के कमाने वाले सदस्य को लग जाए नजर
घर के किसी बड़े सदस्य चाहे वो महिला हो या पुरुष, को यदि नजर लग जाए तो वो बहुत कमजोर महसूस करने लगता है और उसे कई तरह की शारीरिक समस्याएं आने लगती है। ऐसे में उसे लिटाएं और फिर फिटकरी का टुकड़ा सिर से पांव तक सात बार उतारें। इस प्रक्रिया के दौरान हर बार फिटकरी को सिर से पांव तक ले जाएं और तलुवे को छुएं और फिर से ये दोहराएं। सात बार ऐसा करने के पश्चात फिटकरी के उस टुकड़े को गोबर के उपले या फिर कागज में रखकर जला दें। फिटकरी के जलने के साथ ही बुरी नजर उतर जाएगी। आप फिटकरी के स्थान पर राई और मिर्ची को भी सात बार उतारकर जला सकते हैं, लाभ मिलेगा।

बच्चे को नजर लगना
अगर बच्चा सुस्त हो गया है और दूध नहीं पी रहा हो तो ऐसी स्थिति में दूध को उसके सिर के ऊपर से तीन बार उतारें और फिर वह दूध कुत्ते को पिला दें। इससे नजर दोष उतर जाएगा। यदि आपको किसी पुरुष या महिला पर संदेह है कि उसके कारण ही आपके बच्चे को नजर लगी है तो आप उनके हाथ अपने बच्चे के सिर पर फिरवा दें। बुरी नजर उतर जाएगी।

जब भोजन पर लग जाए बुरी नजर
परिवार के किसी सदस्य के भोजन पर नजर लग जाने पर उस व्यक्ति की परोसी हुई थाली में से सभी भोज्य पदार्थों में से थोड़ा थोड़ा हिस्सा लेकर एक पत्तल में रख लें। अब इस पर गुलाल बिखेर दें और जाकर किसी चौराहे पर रख आएं। ध्यान रहे कि पत्तल रखने के बाद आप पीछे मुड़कर ना देखें।



Click it and Unblock the Notifications
