Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Feng Shui Tips: फेंग शुई के ये करामाती टिप्स जीवन में भर देंगे रोमांस, पार्टनर रहेगा सिर्फ आपके ही आसपास
फेंग शुई चीनी ज्योतिष शास्त्र की एक पद्धति है जिसमें नकारात्मक और सकारात्मक शक्तियों को पर्यावरण की शक्ति और ऊर्जा के साथ जोड़ा जाता है। फेंग शुई पद्धति लोगों और उनके रिश्तों में प्रेम, शान्ति और सामंजस्यता बढ़ाने में सहायक होती है। यह आपके घर, आपके आस पास की चीज़ों और आपके प्रेम संबंधों के बीच एक गहरा रिश्ता होता है, जिसे फेंग शुई के उपाय बेहतर बनाते है। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसे ही फेंग शुई के उपाय जो आपके जीवन में प्यार, सुख-शान्ति और प्रेम अनुराग आदि को आकर्षित करने में मदद करेंगे।

लाल और गुलाबी रंग बढ़ाते हैं प्यार
फेंग शुई के अनुसार लाल और गुलाबी रंग प्रेम के रंग होते हैं। घर में इन दोनों रंगों की उपस्थिति से घर के सदस्यों के बीच और पार्टनर के साथ प्यार में इज़ाफा होता है। हालांकि बहुत अधिक लाल या गुलाबी रंग घर में उत्तेजना और क्रोध को बढ़ा भी सकता है। इसलिए घर की सेटिंग में हल्की मात्रा में इन रंगों का प्रयोग ज़रूर करें।

अच्छी सुगंध करेगी प्रेम का संचार
एक अच्छी प्रकार की खुशबू व्यक्ति के मूड को फ्रेश और हल्का कर सकती है। फेंग शुई में महक यानी एरोमाथेरेपी का विशेष महत्व होता है। घर में अच्छी, फ्रेश और मनमोहित कर देने वाली सुगंध का प्रयोग करके पार्टनर्स के बीच में नज़दीकियां बढ़ाई जा सकती है और प्रेम का संचार किया जा सकता है।

घर में कम वस्तुओं को रखना
घर में बहुत अधिक चीज़ों के रहने से जगह तो कम पड़ती ही है साथ ही नकारात्मक ऊर्जा भी पैदा होती है। जहां तक हो सके घर के सामान की स्टोरेज और सेटिंग ऐसी रखे जिससे घर में पर्याप्त जगह बनी रहे। साथ ही बेवजह अधिक तकियों को सोफे और बिस्तर पर रखने से बचें। घर में आवश्यक स्पेस के रहने से सकारात्मकता बनी रहती है।

दो के जोड़े में ही रखे आर्ट पीसेज़
हम अपने घरों में कई तरह के आर्ट वर्क पीसेज़ लाकर सजाते हैं। आमतौर पर हम किसी आर्ट वर्क का एक पीस लाकर ही घर पर रखते हैं। फेंग शुई के अनुसार हमें हमेशा इन्हें जोड़े में खरीदना चाहिए और घर पर रखना चाहिए। दो के जोड़े में आर्ट पीस रखने से घर में प्यार और साथ रहने की ऊर्जा पैदा होती है।

मज़बूत फर्नीचर का होना है ज़रूरी
घर में फर्नीचर का मज़बूत होना बहुत महत्वपूर्ण होता है। खासकर वो फर्नीचर जिनका सीधा प्रयोग आप और आपके पार्टनर कर रहे हों। कुर्सी, टेबल और बेड को पर्याप्त रूप से मज़बूत होना चाहिए। इससे आपके रिश्ते भी मज़बूती से टिके और बने रहेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
