Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
fengshui tips in hindi : घर की नकारात्मकता दूर करने के लिए ट्राई करें नमक से जुड़ा ये कारगर उपाय
लोगों में फेंगशुई को लेकर जानकारी बढ़ी है, साथ ही वो इसे अपना भी रहे हैं। दूसरे देशों के अलावा भारत में भी लोग फेंगशुई तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं और इसकी सबसे बड़ी वजह है इसके आसान और कारगर टिप्स। साथ ही फेंगशुई से जुड़ी ज्यादातर चीजें बाजार में आसानी से मिल भी जाती हैं। दरअसल फेंगशुई चीन का वास्तुशास्त्र है।

फेंग का अर्थ होता है वायु और शुई का मतलब होता है जल। इसका सीधा मतलब है कि फेंगशुई शास्त्र जल और वायु पर आधारित है। चीन ही नहीं दूसरे देशों में भी इसकी लोकप्रियता बढ़ी है। आप अपने घर की सुख समृद्धि को बनाए रखने तथा बुरे प्रभाव को दूर करने के लिए फेंगशुई के टिप्स अपना सकते हैं।

नमक से भगाएं घर की नकारात्मकता
घर में नकारात्मकता का वास रहने से मन बोझिल बना रहता है। इसे दूर करने के लिए आप नमक की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आप घर की पूर्व दिशा में मिट्टी के एक छोटे से बर्तन में नमक भर कर रख दें। अब हर 24 घंटे के बाद इस नमक को बदलते रहें।

घर के दरवाजे पर लटकाएं सिक्का
फेंगशुई के मुताबिक घर के दरवाजे के हैंडल में सिक्के लटकाने से संपत्ति और सौभाग्य का आगमन होता है। इसके लिए आपको तीन पुराने चीनी सिक्कों की जरुरत है। इन सिक्कों को लाल रंग के धागे या रिबन में बांध कर अपने घर के दरवाजे के हैंडल में लटका दें। इस उपाय का लाभ घर के सभी सदस्यों को मिलेगा। ध्यान रहे कि ये सिक्के घर के अंदर की तरफ रहें, बाहर की ओर नहीं।

विंड चाइम खींचेगा सकारात्मक ऊर्जा
मार्किट में मिलने वाले विंड चाइम न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं बल्कि ये आपकी किस्मत बदलने का दम भी रखते हैं। हवा के चलने पर विंड चाइम से बहुत ही मधुर ध्वनि पैदा होती है और इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

रखें ड्रैगन
फेंगशुई में ड्रैगन को भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके अनुसार ड्रैगन आपके घर की रक्षा करता है। आप ड्रैगन की मूर्ति या फिर उसकी फोटो लगा सकते हैं।

बांस के पौधे रखें
फेंगशुई में बांस के पौधों को सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। आप घर के ड्राइंग रूम में बांस का पौधा लगाएं, जहां आमतौर पर परिवार के सभी सदस्य बैठते हैं। आप इस पौधे को ड्राइंग रूम के पूर्व दिशा में रखें। ऐसा करने से परिवार के सभी लोगों की आयु बढ़ती है और सेहत अच्छी रहती है।



Click it and Unblock the Notifications
