Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
सूर्यग्रहण 2019: इस साल होंगे 5 ग्रहण, पहला सूर्यग्रहण 5-6 जनवरी को होगा
साल 2019 का पहला सूर्यग्रहण 5-6 जनवरी को लगेगा, हालांकि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन ज्योतिष के अनुसार इसका असर राशियों पर जरुर पड़ेगा। इसलिए ग्रह शांति के लिए पूजा और दान पुण्य पर ध्यान दें।
इस साल 2019 में कुल मिलाकर 5 ग्रहण होंगे। जिसमें से 3 सूर्यग्रहण और 2 चंद्रग्रहण होंगे। 5-6 जनवरी को होने वाले सूर्यग्रहण नहीं दिखने के कारण भारत में इसका सूतक नहीं लगेगा, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये ग्रहण राशियों को जरुर प्रभावित करेगा। आइए जानते है कि साल का पहला ग्रहण कब लग रहा है और कहां इस ग्रहण को देखा जा सकता है। इसके अलावा पूरे सालभर के ग्रहण के बारे में आपको यहां बता रहे हैं।

5-6 जनवरी को लगेगा पहला सूर्यग्रहण
भारतीय समयानुसार 2019 का पहला सूर्यग्रहण 5 जनवरी को आधी रात से शुरु हो जाएगा, लेकिन इसका प्रभाव 6 जनवरी को सूर्योदय से पूर्व 5.04 बजे से लेकर सुबह 9.18 बजे रहेगा। यह ग्रहण ताइवान में ताइपे, रूस में याकुत्स्क, मध्य-पूर्वी मंगोलिया, प्रशांत महासागर, अलास्का में अडाक, जापान में टोक्यो और दक्षिण कोरिया के सियोल में अच्छी तरह से देखा जा सकता है।

इन राशियों पर होगा ग्रहण का असर
हालांकि 6 जनवरी को होने वाला ये सूर्यग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा इस वजह इसका सूतक नहीं माना जाएगा। लेकिन ये ग्रहण वृश्चिक लग्न, धनु राशि और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में होगा। इसलिए इन दोनों राशि वालों पर ग्रहण का अशुभ प्रभाव हो सकता है। अपने आराध्य देव का पूजन करें और दान पुण्य करके इस ग्रहण के प्रभाव से बचा जा सकता है।

2019 में सूर्य ग्रहण
प्रथम सूर्य ग्रहण - 06 जनवरी 2019 - भारतीय समय से सुबह 5.04 बजें से 09:18 मिनट तक। यह आंशिक ग्रहण है, भारत में नहीं दिखेगा।
द्वितीय सूर्य ग्रहण - 02 जुलाई 2019 - यह पूर्ण ग्रहण होगा, लेकिन भारत में नहीं दिखेगा। भारतीय समय के अनुसार यह रात 11:30 से 02:15 मिनट तक रहेगा।
तृतीय सूर्य ग्रहण - 26 दिसम्बर 2019 - यह सूर्य ग्रहण 08:16 मिनट से 10:56 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में देखने को मिलेगा।

2019 में चंद्र ग्रहण
प्रथम चंद्र ग्रहण - 21 जनवरी 2019 - सुबह 09 बजे से 12:21 मिनट तक रहेगा। यह भारत में नहीं दिखाई देगा।
द्वितीय चंद्र ग्रहण - 16 जुलाई 2019 - रात 01:30 मिनट से प्रातः 04:29 मिनट तक रहेगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण है और भारत में नजर आएगा।

सूर्य ग्रहण के बाद
धार्मिक मान्यता की मानें तो सूर्यग्रहण में गंगा स्नान से सौ अश्वमेघ यज्ञ व चंद्रग्रहण में गंगा स्नान से एक हजार वाजस्नेय यज्ञ के समान फल की प्राप्ति होती है। सूर्य ग्रहण के बाद स्नान और दान करना भी बहुत अच्छा रहता है। इसलिए सरोवरों में स्नान कर देवता की आराधना करने के बाद गरीबों और ब्राह्मणों को दान देने की परंपरा है।



Click it and Unblock the Notifications
