Latest Updates
-
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल -
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय -
Sawan Mehendi Designs 2026: सावन में हाथों पर खूब जचेंगे ये 7 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ -
Mangla Gauri Vrat 2026: आज है सावन का पहला मंगला गौरी व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व
गुरुवार को करेंगे ये आसान उपाय तो दूर होंगी सभी परेशानियां
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि आप कुछ आसान उपायों से गुरू ग्रह के दोष को कम कर सकते हैं।
गुरुवार को धर्म और भाग्य का प्रतीक माना जाता है। जिसकी कुंडली में गुरु का प्रभाव अच्छा होता है उसके जीवन में किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आती। लेकिन अगर आपकी कुंडली में गुरु ग्रह का कोई दोष है तो इसके दुष्प्रभाव से आपके जीवन में धन, संपत्ति, शादी और भाग्य संबंधित प्रॉब्लम्स आने लगती हैं। इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसे सरल उपाय बताएंगे जिसे अगर आप कर लेंगे तो आपकी सभी समस्याएँ दूर हो जाएँगी।

1- बेसन के लड्डू
अगर आप अपनी कुंडली से गुरू के दुष्प्रभाव को कम करना चाहते हैं। तो हर गुरुवार को आप भगवान शिवजी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएँ। इससे ना सिर्फ आपकी सभी मनोकामनाएँ पूरी होंगी बल्कि आपके आसपास मौजूद नाकारात्मक उर्जा भी दूर भागेंगी।

2- भगवान विष्णु की करें पूजा
गुरुवार को आप सूर्योदय से पहले उठें। और स्नान करने के बाद भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाएं। इसके बाद विष्णु सहस्रनाम का पाठ भी करें।

3- हल्दी है फायदेमंद
गुरुवार का दिन हिंदू धर्म के देवताओं के गुरु ब्रहस्पति देव का होता है। गुरुवार के दिन नहाते वक्त अपने नहाने वाले पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करे । इसके बाद "ऊं नमो भगवते वासुदेवाय" का जप करते हुए केसर का तिलक लगाए और केले के पेड़ में जल अर्पित करते हुए उसकी धूप- दीप से पूजा करें।

4- पीली वस्तु का दान
गुरू से जुड़ी पीली वस्तुओं का दान करें। जैसे कि चने की दाल, सोना, हल्दी, आम आदि। गुरु ब्रहस्पति की मूर्ति या तस्वीर को पीलें रंग के कपड़े पर विराजित करें। साथ ही विधि-विधान से पूजा करें। पूजा में केसरिया चंदन, पीले फूल और प्रसाद में गुडड और चनें की दाल चढ़ाएं या इस रंग का कोई पकवान चढ़ाएं।

5- पूजा-पाठ और कथा सुने
अगर आपने व्रत रखा है तो आप गुरूवार के दिन केले के वृक्ष की पूजा करके सत्यनारायण भगवान की कथा सुनें। जिससे आपको फायदा मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications