Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
ये उपाय जानकर आप भी सिराहने पर रख लेंगे 1 रुपए का सिक्का
यूं तो जीवन में लोग एक रुपए के सिक्के को ज्यादा महत्व नहीं देते हैं। कभी खरीदारी के दौरान एक रुपए नहीं भी हो तो लेनदेन में ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। मगर इस बात पर भी गौर करें कि हर छोटे अंक को बड़ा बनाने में इस एक रूपए का ही बहुत बड़ा हाथ होता है।

एक रुपए का सिक्का आपकी कई सारी परेशानियों को हल कर सकता है। इस लेख में बताए उपायों को जानकर आप समझ जाएंगे कि एक मामूली से सिक्के में भी कितनी ताकत छिपी हुई है।

सिक्का लेकर विश मांगना
जीवन हमेशा एक जैसा नहीं चल सकता है। ये गलत नहीं कहा जाता है कि जिंदगी में सुख और दुःख एक ही सिक्के के दो पहलु हैं। आज दुःख है तो कल खुशियां भी होंगी। जब समय ठीक ना चल रहा हो तब जब भी आपको किसी नदी, तालाब के पास से गुजरने का मौका मिले तब अपने हाथ में एक सिक्का लें और अपनी इच्छा बोलकर उसे पानी में डाल दें। आपकी परेशानी का निवारण जल्द हो जाएगा।

लंबी बीमारी से छुटकारा
अगर आप लंबे वक्त से किसी बीमारी की चपेट में हैं और इलाज करने पर भी लाभ नहीं मिल पा रहा है तो ये उपाय आपको एक बार जरूर करना चाहिए। आप किसी श्मशान भूमि पर अपने अथवा जो रोगी है उसके ऊपर से सात बार एक रुपए के सिक्के को उतारें और फिर जलती हुई चिता डाल दें या फिर वहां की भूमि में उसे गाड़ दें। रोगी को जल्द आराम मिलेगा।

तकिए के नीचे रखें एक रुपए का सिक्का
आप रात भर अपने सिराहने पर एक रुपए का सिक्का रख लें और उसे अगले दिन श्मशान भूमि में फेंक सकते हैं।
सिरहाने पर 1 का सिक्का और अपनी ऊंचाई के बराबर मौली नाप कर रख लें और अगले दिन वह रुपया और मौली शिवजी के मंदिर में चढ़ा दें। इस उपाय से रोगों से मुक्ति मिलती है।

सिक्का रखा हुआ जल पिएं
यदि किसी व्यक्ति को बीपी, मधुमेह या फिर त्वचा से जुड़ी परेशानी है तो उसे रात को तांबे के जग या लोटे में एक रुपए का सिक्का डालकर जल भरना चाहिए। सुबह के समय इस पानी को पिएं, लाभ होगा।

पर्स में हमेशा रखें एक रूपए का सिक्का
भले ही आपके पर्स में बहुत सारे कैश या बड़े नोट हो या नहीं लेकिन एक रुपए का सिक्का जरूर रखना चाहिए। ऐसा करने से धन की आमद बढ़ेगी और बरकत बनी रहेगी।

शनि का भी मिलेगा आशीर्वाद
यदि आप पर शनि की टेढ़ी दृष्टि है तो उससे राहत पाने में भी एक रुपए का सिक्का आपकी मदद करेगा। यदि आप पर शनि दोष या साढ़ेसाती है तो आप एक रुपए का सिक्का और एक मुट्ठी साबुत उड़द की दाल अपने ऊपर से सात बार घुमाएं और फिर उसे काले कपड़े में बांधकर शाम के समय किसी शनि मंदिर या पीपल के पेड़ के नीचे छोड़कर आ जाएं। ऐसा आप 21 शनिवार तक करें, शनिदेव आप पर प्रसन्न हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
