Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Ganesh Chaturthi: दस दिन के उत्सव के दौरान अपने सामर्थ्य अनुसार कर लें कोई एक उपाय
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर साल भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन गणेश चतुर्थी का उत्सव मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी का यह दिन भगवान गणपति के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूरे विधि विधान के साथ पूजा की जाती है। गणेश जी को दुखहर्ता के रूप में पूजा जाता है और उनसे प्रार्थना की जाती है कि जीवन की सारी समस्याओं को वो हर लें। ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय भी बताये गए हैं जिन्हें करने से भगवान गणपति की कृपा प्राप्त होती है और मनोकामना पूरी होती है।

गणेश यंत्र से बुरी शक्ति होगी दूर
गणेश यंत्र को बहुत ही शक्तिशाली व चमत्कारी बताया गया है। जो जातक गणेश चतुर्थी के मौके पर इसकी स्थापना अपने घर पर करता है उसके जीवन में नकारात्मकता दूर भागती है। इस यंत्र की स्थापना व पूजा से कई तरह के लाभ मिलते हैं।

गाय को खिलाएं घी व गुड़
जो जातक अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करना चाहता है और धन की इच्छा रखता है उसके लिए ये उपाय लाभकारी रहेगा। इस उपाय में जातक गणेश चतुर्थी के दिन सुभ स्नान कर ले और फिर भगवान गणपति को शुद्ध घी व गुड़ का भोग लगाएं। इसके बाद गाय को गुड़ और घी खिला दें। यह उपाय दस दिन कर लेने से लाभ होगा।

चढ़ाएं दूर्वा और गुड़
गणेश चतुर्थी के मौके पर जातक सुबह स्नानादि करके निकट के गणेश मन्दिर जाए और गणपति भगवान को 21 गुड़ की गोलियां दूर्वा के साथ अर्पित करें। ऐसा करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है।

मन्दिर में करें गणपति के दर्शन
गणेश चतुर्थी के दिन किसी गणेश मंदिर में जाएं और वहां उनके दर्शन करें। इसके बाद अपने सामर्थ्य के अनुसार जरुरतमंदों को कपड़े, भोजन, फल, धन आदि का दान करें। गणपति भगवान इससे प्रसन्न होते हैं और जातक को पुण्य की प्राप्ति भी होती है।

मालपुए के भोग से बनेगा विवाह योग
यदि घर में बेटी की उम्र शादी योग्य है पर किसी कारणवश विवाह नहीं हो पा रहा है तो गणेश चतुर्थी का दिन आपके लिए बेहतरीन मौका लेकर आया है। इस दिन भगवान गणेश के समक्ष विवाह की कामना करें और उन्हें मालपुए चढ़ाएं। जल्द ही आपको खुशखबरी मिलगी।

पीले रंग की मिठाई से पुत्र का होगा विवाह
यदि आपके पुत्र के विवाह में अड़चन आ रही है तो आपको गणेश चतुर्थी के दिन गणपति महाराज को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए।

दूर्वा की करें पूजा
गणपति भगवान को दूर्वा प्रिय माना जाता है। आप दूर्वा की मदद से ही गणेश बनाएं और उनकी पूजा करें। उन्हें गुड़, मोदक, फल-फूल, मिठाई आदि चढ़ाएं। इस उपाय को करने से श्री गणेश प्रसन्न होते हैं और सच्चे मन से मांगी गयी हर प्रार्थना स्वीकार होती है।



Click it and Unblock the Notifications
