Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
अगर बनी रहना चाहती हैं खूबसूरत तो हाथों में पहने ये रत्न
सुंदरता हर महिला के लिए बहुत ही महत्व रखता है। महिलाएं सुंदर दिखने के लिए कई तरह के पार्लर सेशन और कॉस्मेटिक का सहारा लेती हैं। कई ब्रांडेड प्रॉडक्ट का यूज करती है। लेकिन आप यकीन नहीं मानेंगे कि सौंदर्य से जुड़ी समस्याएं भी किसी ना किसी ग्रह के बुरे प्रभावों के फलस्वरूप ही होती हैं, इसलिए अगर इन ग्रहों से जुड़े रत्नों को सही जानकारी के साथ धारण किया जाए तो इनसे बचाव ही नहीं, बल्कि इनका निवारण भी हो सकता है।
आइए जानते हैं किन रत्नों को धारण करने से आपकी कौन सी सौंदर्य समस्या हल हो सकती है या कहें किस परेशानी के लिए कौन सा रत्न धारण करें।

मुंहासें के लिए
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो मेष और वृश्चिक राशि के जातक सबसे अधिक इसका सामना करते हैं। इन्हें यह किशोरावस्था के अलावा बड़ी उम्र में भी परेशान करता है। मुहांसों का होना चंद्रमा से जुड़ा होता है, इसलिए इससे बचने के लिए चंद्र का रत्न 'मोती' धारण करें। इसके अलावा अंगूठी में पिरोया 4 से 6 रत्ती का मूंगा धारण करना भी कील-मुंहासे होने से बचाव करता है। चांदी की अंगूठी में पिरोया 4 से 6 रत्ती का मोती मध्यमा अंगुली में धारण करें। इसके अलावा कनिष्ठा अंगुली में आप लाजवर्त भी धारण कर सकते हैं।
बेदाग त्वचा के लिए
त्वचा में दाग-धब्बों का होना रक्त विकारों से संबंधित होता है। रक्त का संबंध मूलाधार चक्र से होता है। इसलिए मूलाधार चक्र से जुड़ी समस्याएं दूर करने के लिए ओनेक्स पहनने की सलाह दी जाती है। इसे पहनने से रक्त शुद्ध होता है और कुछ ही दिनों में आपको अपने चेहरे में चमक नजर आएगी। धाग-धब्बे भी दूर हो जाएंगे।
आंखों की खूबसूरती के लिए
आंबेर रत्न की खास खूबी है कि यह शरीर के सभी सातों चक्रों में ऊर्जा का प्रभाव करता है। इससे शरीर निरोगी होता है और उसे आंतरिक शुद्धि मिलती है। इसका प्रभाव आपके चेहरे पर भी दिखता है। आपकी रंगत निखरती है, त्वचा में नई आभा आती है और आंखों में भी चमक पैदा होती है।
चेहरे की खूबसूरती के लिए
हीरा पहनना सबके लिए शुभ नहीं होता। हीरा पहनने से पहले इसके बारे कुछ बातें जानना बेहद जरूरी है। हीरा पहनने से आपकी त्वचा की खूबसूरती बढ़ती है। हीरा शुक्र ग्रह से संबंधित होता है। शुक्र ग्रह को खूबसूरती का ग्रह माना जाता है। इसलिए हीरा पहनने से आपकी सुंदरता बढ़ती है।
चेहरे की ग्लो बढ़ाने के लिए
माणिक्य जिसे रुबी के नाम से भी जाना जाता है। ये रत्न अपनी लाल आभा से न सिर्फ चेहरे की नमी बनाए रखता है बल्कि ये चेहरे को पोषण भी देता है। ये चेहरे को सभी इंफेक्शन को दूर रख ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। सूर्य से संबंधित होने के कारण ये रत्न त्वचा को चमक देता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
