Latest Updates
-
कमशीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा -
World Heritage Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: मिथुन, तुला और कुंभ के लिए आज बड़ा दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Akshaya Tritiya 2026 Daan: अक्षय तृतीया पर इन 5 चीजों का करें दान, कभी नहीं होगी अन्न और धन की कमी -
World Hemophilia Day 2026: हीमोफीलिया क्या है? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Shukra Gochar 2026: अक्षय तृतीया पर शुक्र का गोचर बदलेगा इन 4 राशियों का भाग्य, बाकी के लिए जानें उपाय -
Akshaya Tritiya Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों के जरिए अपनो को दें अक्षय तृतीया की बधाई -
गर्मियों में लू और डिहाइड्रेशन से से बचने के लिए पिएं ये 5 समर ड्रिंक्स, चिलचिलाती गर्मी में भी रहेंगे कूल-कूल -
2026 में टूटेगा गर्मी का हर रिकॉर्ड? बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी हुई सच तो फेल हो जाएंगे AC-कूलर
दुर्भाग्य से मुक्ती पाने का यह है सबसे अच्छा तरीका
अगर आप अंधिविश्वासी हैं, तो आपको यह सोंचने की बिल्कुल भी जरुरत नहीं है कि इस दुनिया में केवल आप ही एक ऐसे इंसान हैं। अंधविश्वास में विश्वास करने वाले लोगों की भारत में कोई कमी नहीं है। ऑफिस जाते वक्त अगर बिल्ली ने रास्ता काट दिया तो लोग अपनी राह बदल लेते हैं, वहीं कुछ लोगों का मानना होता है कि घर में टूटा शीशा रखने से कुछ बुरा हो सकता है। हर इंसान को अपनी, अपने परिवार और अपने भविष्य की चिंता होती है और वही यही चाहता है कि उसके साथ कभी कुछ बुरा ना हो। घर से बुरी दृष्टि हटाए ये 5 चीजें
खुद पर कभी कोई बुरी दृष्टि न पडे़ इसके लिये लोग ना जाने कितने जतन करते हैं। अगर आपको भी डर सताता है कि कहीं आप पर भी कोई बुरी दृष्टि ना पडे़ तो दुर्भाग्य से मुक्ती पाने के लिये कुछ सरल तरीके हैं, जिसे आपको आजमाने होगें। आइये जानते हैं उनके बारे में।

नमक का प्रयोग
कई संस्कृतियों में बताया गया है कि यदि आप नमक मिले पानी से बांए कंधे की ओर से स्नान करते हैं या फिर अगर आप घर के कोनों में नमक का छिड़काव करें, तो भी आप बुरी शक्ति से दूर निकल सकते हैं।

टूटा शीशा
कई लोग सोंचते हैं कि टूटा शीशा घर में रखने से घर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। शीशे के टुकड़े फेंकने से सात साल के लिए आपका भाग्य पूरी तरह से सील हो जाता है। इसलिये शीशे को पूरी तरह से चूरा बना कर उसे दूल मिट्टी के साथ मिला कर हवा में उड़ा दें।

चाभी पहने
लकी चार्म पहना दुर्भाग्य से छुटकारा पाने का एक रास्ता है। कुछ संस्कृतियों में माना जाता है कि अगर इंसान तीन चाबियाँ पहने तो उसके लिये धन, स्वास्थ्य और प्यार के तीन दरवाजों हमेशा के लिये खुल जाते हैं।

घोड़े की नाल
घर के दरवाजे पर घोड़े की नाल लगाने से बुरी नजर दूर रहती है। आप चाहें तो गले में घोड़े की नाल से मिलता हुआ एक छोटा सा पेंडेन्ट पहन सकते हैं।

करमा
आप जैसा करेगें वैसा इसी जिंदगी में भरेगें। इसलिये जितना हो सके अच्छा काम करिये। इससे आप कि जिन्दगी पर पड़ने वाला बुरा प्रभाव अपने आप ही खतम हो जाएगा।

फूल
कई संस्कृतियों में बताया गया है कि चक्र की सफाई कर के आप गुड लक पा सकते हैं। इसलिये सफेद रंग के फूल को छोड़ कर सात फूलों की पंखुडियां लीजिये और उन्हें पानी से भरे हुए बर्तन में डाल कर सूरज के सामने 1 घंटे के लिये रखें। पानी पंखुडियों की सकारात्मक ऊर्जा ग्रहण कर लेगा और आप फिर उस पानी से नहा लें। इसके बाद पंखुडियो को किसी कवर में लपेट कर फेंक दें।

पूजा
भगवान की पूजा करने से सकारात्मकता बढ़ती है और गुड लक आता है। इससे आपके दिमाग और आत्मा की शक्ति बढती है।



Click it and Unblock the Notifications











