Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मनचाही नौकरी पाने के लिए करें शनि देव के ये चमत्कारिक उपाय
अपने करियर को ऊंचाईयों तक ले जाना का सपना कर कोई देखता है लेकिन किसी का ये सपना आसानी से पूरा हो जाता है तो किसी को जीतोड़ मेहनत करने के बाद भी मनचाहा फल नहीं मिल पाता है।
आजकल करियर बनाना बेहद जरूरी हो गया है। इससे ना केवल आपको पैसा कमाने का मौका मिलता है बल्कि समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा भी बढ़ती है।
कई लोगों को बहुत मेहनत करने के बाद भी मनचाही नौकरी नहीं मिल पाता है तो कुछ लोगों को अच्छी पढ़ाई करन के बावजूद नौकरी की तलाश रहती है।
अगर आप भी ऐसी ही परिस्थिति से जूझ रहे हैं तो आपकी ये मनोकामना पूर्ण कर सकते हैं ज्योतिषीय उपाय। जी हां, ज्योतिषीय उपायों की मदद से आप मनचाही नौकरी आराम से पा सकते हैं।

आइए जानते हैं कि मनचाही नौकरी पाने के लिए आपको क्या उपाय करने चाहिए।

हनुमान जी की करें पूजा
वैदिक ज्योतिष के अनुसार नियमित हनुमान जी की पूजा करने से जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं। हनुमान जी की आराधना करने से शनि देव भी प्रसन्न होते हैं। शनि देव को सौरमंडल के सबसे क्रूर ग्रह शनि का स्वामी माना जाता है। अगर आप अपने जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो आपको शनि देव को अवश्य प्रसन्न करना पड़ेगा। हनुमान जी की आराधना से आप हनुमान जी के साथ-साथ शनि देव को भी प्रसन्न कर सकते हैं।

शनि मंत्र का जाप
शनि देव को प्रसन्न करने का सबसे आसान उपाय है शनि मंत्र का जाप करना। 40 दिन तक 19000 बार शनि मंत्र का जाप करना चाहिए। शनि मंत्र है : ऊं प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:।

गौदान और काले तिल का दान करें
शनि देव की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन गौ और काले तिल का दान करें। अगर आपको सरकारी नौकरी पाने में किसी भी तरह की बाधा आ रही है तो ये उपाय करने से आपकी सारी मुश्किलें दूर हो जाएंगी।

शनिवार का व्रत
शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है। शनिवार के दिन व्रत रखने से आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए एकाग्र हो पाते हैं और आपको अपने लक्ष्ये की प्राप्ति में सफलता मिल पाती है।

चौदह मुखी रुद्राक्ष
रुद्राक्ष को भगवान शिव के अश्रु कहा जाता है। चौहद मुखी रुद्राक्ष धारण करने से शनि को बल मिलता है और चौहद मुखी रुद्राक्ष की ऊर्जा से प्रभावित होकर शनि आपको शुभ फल प्रदान करता है। शनि की कृपा पाने के लिए आप चौदह मुखी रुद्राक्ष भी धारण कर सकते हैं।

नीलम रत्न करें धारण
नीलम एक कीमती रत्न है जो शनि को मजबूत करने की शक्ति रखता है। नीलम, शनि का रत्न है और इसे धारण करने से शनि देव के शुभ फल को दोगुना किया जा सकता है। नीलम रत्न धारण करने से एकाग्रता बढ़ती है और आप जीवन में कार्यों को बेहतर तरीके से कर पाने में सक्षम हो पाते हैं।
शनि देव आपके जीवन के हर क्षेत्र को नियंत्रित करते हैं। अगर आपके ऊपर शनि देव की कृपा है तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। शनि देव के अशुभ फल का प्रभाव आपके करियर पर भी पड़ता है और इस कारण अनेक प्रयासों के बावजूद आपको सफलता नहीं मिल पाती है इसलिए शनि देव को प्रसन्न करने के लिए आपको ये उपाय अवश्य करने चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
