Latest Updates
-
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल -
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय
Gita Jayanti: इस खास दिन पर मिलेगा श्रीकृष्ण का आशीर्वाद, बस करें इन मंत्रों का जाप
हिंदू कैलेंडर के अनुसार गीता जयंती का पर्व हर साल मार्गशीर्ष महीने के शुक्लपक्ष की एकादशी को मनाया जाता है। इस एकादशी को मोक्षदा एकादशी कहा जाता है। इस बार यह 22 दिसंबर 2023 शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी। ऐसी मान्यता है कि मार्गशीर्ष महीने में भगवान श्री कृष्ण का पूजन करने से जीवन की कठिनाइयों से राहत मिलती है।

अगर आप पूरे महीने भगवन कृष्ण का ध्यान नहीं कर सकते हैं तो गीता जयंती के अवसर पर उनकी आराधना जरूर करें। गीता जयंती के दिन श्री कृष्ण का आशीर्वाद पाने के लिए इन मंत्रों का सहारा लें।

1.
'कृष्णायवासुदेवायहरयेपरमात्मने। प्रणतक्लेशनाशायगोविन्दायनमोनम:॥'
घर परिवार में खुशहाली बनाये रखने और किसी भी तरह की कलह से बचने के लिए इस मंत्र का जाप करें।

2.
'क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा।'
जो जातक अपनी पसंद की कन्या से विवाह करना चाहते हैं उन्हें इस मंत्र का जाप 108 बार करना चाहिए।

3.
'सर्वधर्मान् परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज। अहं त्वा सर्वपापेभ्यो मोक्षयिष्यामि मा शुच।।'
अगर आप सुंदर संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं तो आप श्री कृष्ण के बाल रूप लड्डूगोपालजी की प्रतिमा घर में स्थापित करें। इस मंत्र के उच्चारण से आपको कान्हा जैसे सुंदर और नटखट बालक की प्राप्ति होगी।

4.
'देवकीसुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते। देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत:।।'
अगर आपकी कुंडली में बुध और गुरु संतान प्राप्ति में बाधक बन रहे हैं तो दंपत्ति को तुलसी की शुद्ध माला के साथ इस मंत्र का जाप 108 बार करना चाहिए।

5.
'कात्यायनि महामाये महायोगिन्यधीश्वरि। नन्दगोपसुतं देवि पतिं मे कुरू ते नम:।।'
जिन कन्याओं के विवाह में देरी हो रही है उन्हें इस मंत्र का जप कारण चाहिए। ऐसा माना जाता है कि द्वापर युग में गोपियां भगवान श्री कृष्ण को पति के रूप में पाने के लिए इस मंत्र का जाप करती थीं।

6.
'कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणतक्लेशनाशय गोविंदाय नमो नम।।'
जीवन के कष्टों के निवारण के लिए इस मंत्र का जाप करने से लाभ मिलेगा। गीता जयंती के दिन इसका जप जरूर करें।

7.
'यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत। अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्।।'
श्रीमद्भगवद्गीता का यह श्लोक व्यक्ति को हर परिस्थिति में विजय प्राप्त करने का साहस देता है।

8.
'यत्र योगेश्वर: श्रीकृष्ण: यत्र पार्थो धनुर्धर:। तत्र श्रीर्विजयो भूतिध्रुवा नीतिर्मतिर्मम।।'
यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं तो रोजाना इस मंत्र का जाप करें।



Click it and Unblock the Notifications