Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
सिर्फ एक गिलास पानी से दूर करें घर की नेगेटिव एनर्जी, ऐसे करें गिलास वॉटर टेस्ट
हिन्दू धर्म में वास्तुशास्त्र में घर के कोनों से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के कई उपाय बताए गए हैं। वास्तुशास्त्र से कई मुश्किल समस्याओं का निवारण मिल जाता है।
क्या आपको अपने घर में लगातार नकारात्मकता का एहसास हो रहा है, कुछ ऐसा जिसके कारण झगड़े, नुकसान, बीमारियां आदि होती चली आ रही? तो आपको गिलास वॉटर टेस्ट करके यह अवश्य देखना चाहिए कि आपके घर पर कहीं में कही आपके साथ नकारात्मक ऊर्जा तो रह रही है।
जब घर के सदस्य या पालतू जानवर असामान्य व्यवहार करने लगे, बिना किसी कारण आपका पैसा खर्च होने लगे, बच्चे गलत राह पर चलने लगे और आपके प्यारे पौधे अपने आप ही सूखने लगे तो ये सभी बाते इस बात का संकेत देते हैं कि आपका घर नकारात्मक ऊर्जा से भर गया है।
अक्सर लोग ऐसी बातों से डर जाते हैं और जल्दबाजी में कुछ भी निर्णय ले लेते हैं जैसे घर छोड़ देना या घर फिर से घर बनाना, परन्तु इससे भी कोई फर्क नहीं पड़ता।
हिन्दू धर्म में वास्तुशास्त्र में घर के कोनों से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के कई उपाय बताए गए हैं। वास्तुशास्त्र से कई मुश्किल समस्याओं का निवारण मिल जाता है।

नेगेटिव वाइब्रेशन
आपको पहले इसे समझना होगा - नकारात्मक ऊर्जाएं कभी भी आपके व्यक्तिगत स्थान पर आक्रमण कर सकती हैं। वे आपके या आपके घर के आसपास नकारात्मक घेरा बना लेती हैं। ध्यान रखने वाली एक बात जीवन में आप को वही मिलता है जो आप देते हैं।

सकारात्मक चीज़ों को खोने लगते हैं
हालांकि कुछ गलत फैसलों के कारण भी हमकों नुकसान झेलना पड़ता है। जैसे गलत निवेश में पैसा लगाना, आपके बच्चे का गलत साथियों के संपर्क में होना या अपने साथी की भावनाओं की कद्र न करना। लेकिन इसके लिए सबसे पहले नेगेटिव एनर्जी का पता लगाना जरुरी है।

गिलास वॉटर टेस्ट
केवल एक गिलास पानी से आप पता लगा सकते हैं कि वास्तव में आपके आसपास कोई नकारात्मक ऊर्जा है या नहीं। और एक बार जब यह निश्चित हो जाता है तब आप उन्हें दूर करने के उपाय कर सकते हैं। यहां हम आपकों कुछ उपाय बता रहे है जिसके जरिए आप नेगेटिव एनर्जी से निजात पा सकते है।

ये है उपाय
इसके लिए आप एक ऐसा पारदर्शी गिलास लें जो कहीं से भी टूटा न हो, उस पर कोई निशान न हो और कोई फिंगरप्रिंट भी न हो। पूरे समय ग्लव्स पहने रहें ताकि गिलास के ऊपर आपकी कोई पहचान न रहे। अब गिलास के 1/3 भाग को सी सॉल्ट से भर लें। सिर्फ सी सॉल्ट उपयोग में लें ना कि सादा नमक। गिलास के 2/3 भाग में सफ़ेद सिरका भरें। ध्यान रखें कि इन पदार्थों को आपस में मिलाएं नहीं। अब गिलास के बचे हुए तीसरे भाग में साफ़ पानी भरें। गिलास के पदार्थों को आपस में मिलाएं नहीं।

जगह ढूंढे
अब गिलास को उस स्थान पर ले जाएं जहां आपको नकारात्मक ऊर्जा अधिक महसूस होती है। जब आप वह स्थान ढूंढ लें तब आप ऐसी जगह ढूंढे जहां आप गिलास को आसानी से छिपा सकें। ध्यान रहे कि ये सब दिन के समय में करें। गिलास को अच्छी तरह छुपाएं। इसे ऐसे किसी स्थान पर न रखें जहां इसे आसानी से देखा जा सके जैसे बिस्तर के बाजू में, बच्चों के स्टडी टेबल के पास या डाइनिंग टेबल के पास आदि स्थानों पर न रखें।

गिलास या पानी के रंगरूप में परिवर्तन
गिलास को अगले 24 घंटे तक हाथ न लगाएं। इसे बच्चों की पहुंच से दूर रखें। 24 घंटे बाद गिलास की जांच करें। यदि पानी और पदार्थ साफ़ दिखाई दें तो चिंता की कोई बात नहीं है। परन्तु यदि आप देखते हैं कि गिलास के पदार्थ धुंधले या हल्के हरे हो गए हैं तो घर के अन्य हिस्सों में भी इस प्रक्रिया को दोहरायें।

परिवर्तनों पर ध्यान दें
यदि आप इसी प्रकार के परिवर्तन देखते हैं तो आपको अपने घर को रि-एनर्जाइज़ (पुन: से भरना) करने की आवश्यकता है। इसके लिए आप वास्तुशास्त्र या फेंग शुई की सहायता ले सकते हैं ताकि आप अपने घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा भर सकें।



Click it and Unblock the Notifications
