Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
गुप्त नवरात्रि में इन आसान उपायों को कर लेने से जरूर मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद
गुप्त नवरात्रि के समय तांत्रिक लाभ पाने के लिए मां दुर्गा की विशेष पूजा तथा आराधना होती है। गुप्त नवरात्रि में केवल तांत्रिक ही नहीं बल्कि घरों में सात्विक पूजा भी होती है। इस नवरात्रि से जुड़े कई उपाय भी हैं जो इस दौरान कर लेने से हर तरह के कष्टों से मुक्ति मिल जाती है और जीवन में आर्थिक स्थिरता भी आती है। जानते हैं गुप्त नवरात्रि में किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में जिन्हें पूरे भक्ति भाव से कर लेने से निश्चित लाभ मिलता है।

शहद का भोग लगाएं
अगर कोई प्रार्थी मां से सुंदर रूप की कामना रखता है तो उसे नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को शहद का भोग लगाना चाहिए। इसके बाद इस शहद को लोगों के साथ बांटें। शहद के इस उपाय से सुंदर रूप के साथ व्यक्तित्व में भी निखार आता है।

बीमारी से मुक्ति पाने के लिए उपाय
यदि लंबे समय से आप किसी बीमारी के कारण परेशान चल रहे हैं तो ये उपाय आपकी मदद कर सकता है। गुप्त नवरात्रि के दौरान पड़ने वाले सोमवार और शनिवार को शिवलिंग पर काला तिल और गंगाजल चढ़ाएं। इससे जल्द ही आप रोगमुक्त हो जाएंगे।

चढ़ाएं इत्र और शहद
नवरात्रि की पूजा में मां दुर्गा को शहद और इत्र जरूर चढ़ाएं। नौ दिन की पूजा के पश्चात् जो इत्र तथा शहद बच जाए उसे आप स्वयं माता का स्मरण करते हुए इस्तेमाल कर लें। इससे आपको माता का आशीर्वाद मिलता रहेगा।

लाल रंग के कंबल का इस्तेमाल
वास्तु शास्त्र के मुताबिक मां दुर्गा की आराधना करने के लिए लाल रंग के कंबल का आसन बनाकर बैठना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होने लगता है और मनोकामनाएं भी जल्दी पूरी होती है।

आर्थिक तंगी में करें ये उपाय
यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान चल रहे हैं तो लक्ष्मी को घर में बनाए रखने के लिए नवरात्रि के समय रोजाना पान में गुलाब की सात पंखुड़ियां रखें और इसे मां दुर्गा को अर्पित कर दें।



Click it and Unblock the Notifications
