Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Hariyali Amavasya 2021 : हरियाली अमावस्या के दिन ये एक उपाय लगाएगा वैवाहिक जीवन की नैया पार
श्रावण मास का प्रत्येक दिन शुभ है और इसका हर पल भोलेनाथ को समर्पित है। सावन में पड़ने वाली शिवरात्रि, पूर्णिमा, अमावस्या, सोमवार की महत्ता काफी अधिक है। सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का खास महत्व बताया गया है और श्रावण मास की अमावस्या कई मायनों में विशेष है। सावन की अमावस्या तिथि को हरियाली अमावस्या और श्रावणी अमावस्या भी कहा जाता है। ज्योतिष के अनुसार कुछ ऐसे उपाय हैं जो खासतौर पर सावन अमावस्या के दिन करने से जीवन की कई परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।

धन संबंधी उपाय
श्रावणी अमावस्या के मौके पर किसी नदी या तालाब में जाकर मछली को आटे की गोलियां खिला दें। आप चींटियों को भी सुखा आटा और चीनी का मिश्रण डाल सकते हैं।

घर की दरिद्रता दूर करने का उपाय
अमावस्या के दिन घर के ईशानकोण में लक्ष्मी माता के नाम से घी का दीया जलाएं। घर में उनके आने और उनके निवास के लिए प्रार्थना करें।

सुख-समृद्धि के लिए उपाय
घर में सुख समृद्धि का वास चाहते हैं तो सावन माह की अमावस्या तिथि पर पूजा की थाली में स्वस्तिक या ॐ बनाएं। इसके बाद उस पर महालक्ष्मी यंत्र रखें। शाम के समय में भोलेनाथ की पूजा करें और उन्हें खीर का भोग लगाएं।

रुकावटें दूर करने के लिए उपाय
यदि काम में बार बार रुकावटें आ रही हैं तो इसकी मुक्ति के लिए आप अमावस्या तिथि पर ये उपाय कर सकते हैं। इस दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और सुन्दरकाण्ड, हनुमान चालीसा का पाठ करें।

पितरों के आशीर्वाद के लिए उपाय
हरियाली अमावस्या के दिन पौधे लगाने की परंपरा है। माना जाता है कि इस दिन वृक्षारोपण करने से कुंडली में पितृ दोष, ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है। इस दिन केला, बरगद, आंवला, पीपल, नीम, तुलसी आदि का पौधा लगाया जाता है। अमावस्या के दिन पितरों की संतुष्टि के लिए तर्पण भी किया जाता है।

वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए उपाय
वैवाहिक जीवन को सुखद और खुशहाल बनाने के लिए हरियाली अमावस्या के दिन पति-पत्नी को साथ में महादेव और माता पार्वती की विधि पूर्वक पूजा करनी चाहिए। शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें। पूजन करने और भोग लगाने के बाद ‘ऊॅं उमामहेश्वराय नमः' मंत्र का जाप जरुर करें। इस पूजा का प्रसाद पति-पत्नी ग्रहण करें। साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों में भी इसे बांटे।



Click it and Unblock the Notifications
