Latest Updates
-
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय -
World Teachers Day 2026: 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी
हरियाली तीज पर शिव-पार्वती को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें इन मंत्रों का जप, बना रहेगा अखंड सौभाग्य
धार्मिक दृष्टि से सावन का महीना बहुत ही पवित्र माना जाता है। इस महीने आने वाला तीज का पर्व भी शुभता का प्रतीक है। हर साल श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का उत्सव मनाया जाता है। यह पर्व विवाहित महिलाओं के बीच खासा लोकप्रिय है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं, पूजा पाठ के साथ झूला झूलती हैं और तीज उत्सव के विशेष लोकगीत गाती हैं।

ऐसी मान्यता है कि इसी दिन कड़ी तपस्या के बाद मां पार्वती और भगवान शिव का मिलन हुआ था। इस अवसर पर सुहागिन महिलाएं भी अपने सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं। अपने पति की लंबी आयु और सेहत के लिए भोलेनाथ और माता पार्वती से विशेष प्रार्थना की जाती है। हरियाली तीज के मौके पर यदि आप भी अपने मंगल सुहाग की कामना कर रही हैं तो शिव-पार्वती को प्रसन्न करने के लिए जरूर इन मंत्रों का जप करें।

हरियाली तीज की पूजा के लिए मंत्र:
देहि सौभाग्य आरोग्यं देहि मे परमं सुखम्।
पुत्रान देहि सौभाग्यम देहि सर्व कामांश्च देहि मे।
रुपम देहि जयम देहि यशो देहि द्विषो जहि।।

पार्वती सौभाग्य मंत्र:
हे गौरी शंकरार्धांगि यथा त्वं शंकर प्रिया।
तथा मां कुरु कल्याणी कांत कांता सुदुर्लभाम्।।

मां पार्वती की पूजा के लिए मंत्र
ॐ उमायै नम:,
ॐ पार्वत्यै नम:,
ॐ जगद्धात्र्यै नम:,
ॐ जगत्प्रतिष्ठायै नम:,
ॐ शांतिरूपिण्यै नम:,
ॐ शिवायै नम:

भगवान शिव के लिए पूजा मंत्र
ॐ हराय नम:,
ॐ महेश्वराय नम:,
ॐ शंभवे नम:,
ॐ शूलपाणये नम:,
ॐ पिनाकवृषे नम:,
ॐ शिवाय नम:,
ॐ पशुपतये नम:,
ॐ महादेवाय नम:

11 शिव मंत्र
ॐ अघोराय नमः
ॐ पशुपतये नमः
ॐ शर्वाय नमः
ॐ विरूपाक्षाय नमः
ॐ विश्वरूपिणे नमः
ॐ त्रयंबकाय नमः
ॐ कपर्दिने नमः
ॐ भैरवाय नमः
ॐ शूलपाण्ये नमः
ॐ ईशानाय नमः
ॐ महेश्वराय नमः



Click it and Unblock the Notifications
