Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
हरतालिका तीज: पूजा में जरूर करें इन मंत्रों का जाप, जीवनभर बना रहेगा पति-पत्नी का साथ
विवाहित महिलाओं के लिए हरतालिका तीज का व्रत काफी मायने रखता है। पति पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाए रखने की कामना पूर्ति के लिए महिलाएं इस दिन व्रत करती हैं। अविवाहित युवतियां भी मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए यह व्रत करती हैं।

ऐसा माना जाता है कि हरतालिका तीज का व्रत सर्वप्रथम माता पार्वती ने रखा था और इसके प्रभाव से ही भगवान शिव उन्हें पति के रूप में मिले थे। हरतालिका तीज के शुभ अवसर पर ही भगवान शिव और माता पार्वती का मिलन हुआ था। आप हरतालिका तीज के मौके पर भगवान शंकर और माता पार्वती का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो इन मंत्रों का जप जरूर करें।

माता पार्वती को प्रसन्न करने के लिए मंत्र
ॐ शिवाये नम:।
ॐ उमाये नम:।
ॐ पार्वत्यै नम:।
ॐ जगद्धात्रयै नम:।
ॐ जगत्प्रतिष्ठायै नम:।
ॐ शांतिरूपिण्यै नम:।

भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए मंत्र
ॐ नम: शिवाय।
ॐ हराय नम:।
ॐ महेश्वराय नम:।
ॐ शम्भवे नम:।
ॐ शूलपाणये नम:।
ॐ पिनाकवृषे नम:।
ॐ पशुपतये नम:।

दांपत्य जीवन में खुशहाली
ऐसा माना जाता है कि जो महिलाएं पूरे विधि-विधान, पूर्ण निष्ठा और विवेक से इस व्रत को करती हैं उन्हें अपने मन के मुताबिक जीवनसाथी मिलता है। वहीं जो विवाहित महिलाएं हरतालिका तीज का व्रत करती हैं उनके दांपत्य जीवन में आ रही कठिनाई दूर होती है और खुशियां बनी रहती हैं। इस व्रत के साथ यह मान्यता भी जुड़ी हुई है कि हरतालिका तीज का व्रत करने वाली महिलाएं माता पार्वती के समान सुखपूर्वक सुहागिन रहकर ही शिवलोक को जाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications