Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
होली के दिन लें देवी-देवताओं का आशीर्वाद, बस उन्हें चढ़ाएं उनकी पसंद का रंग-गुलाल
पूरे साल इन्तजार के बाद, आखिरकार होली का त्योहार आ ही गया। फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन करने की परंपरा है और चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को होली का उत्सव मनाया जाता है।

होली का त्योहार खुशियां तो लाता ही है, इस दिन कुछ उपायों की मदद से घर में खुशहाली और सुख-समृद्धि को भी बढ़ा सकते हैं। होली के दिन भगवान को उनकी पसंद का रंग लगाएं और उनका आशीर्वाद पाएं। आइये जानते हैं कि होली पर्व के दिन कौन से देवी देवता को कौन सा रंग लगाया जाना चाहिए।

भगवान गणेश
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो होली के दिन गणपति भगवान की पूरे विधि विधान से पूजा करनी चाहिए और उन्हें हरे रंग का गुलाल चढ़ाना चाहिए। इसके साथ उन्हें ठंडाई का भोग लगाना शुभ माना गया है।

प्रेम के प्रतीक राधा और कृष्ण
होली का पर्व भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी से जुड़ा हुआ है। इस दिन उनकी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। आप उनकी पूजा के लिए गुलाबी रंग का गुलाल और पिचकारी का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में मिठाव आएगी।

शक्ति की देवी दुर्गा माता
माता दुर्गा को लाल रंग की साड़ी या फिर लाल रंग की चुनरी चढ़ाना बहुत शुभ माना गया है। इस दिन उन्हें लाल गुलाल चढ़ाएं और सच्चे मन से प्रार्थना करके उनकी कृपा पाएं। यदि सम्भव हो तो इस दिन जरूरतमंदों की मदद करें।

भगवान शिव को करें प्रसन्न
भगवान शिव की हर बात जुदा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होली के दिन उनकी महादेव का आशीर्वाद पाने के लिए उन्हें भस्म चढ़ाना चाहिए। होलिका दहन की राख आप भगवान शिव को अर्पित करें। इससे घर की नकारात्मकता दूर होगी।

बजरंगबली की कृपा पाने के लिए चुनें ये रंग
हम सभी जानते हैं कि बजरंगबली को लाल अथवा सिंदूरी रंग कितना प्रिय है। होली के दिन उन्हें लाल रंग अथवा सिंदूरी रंग का गुलाल चढ़ाएं।

श्री राम और भगवान विष्णु के भक्त चुनें ये रंग
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो होली के दिन भगवान विष्णु और श्री राम की पूजा के बाद भक्त को पीला गुलाल चढ़ाकर पीला भोग लगाना चाहिए। इस उपाय से आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
